सपाइयों ने मनाया नेता जी का जन्मदिन
समाजवादी पार्टी के सरंक्षक, पूर्व सीएम मुलायम ¨सह यादव का 80वां जन्मदिन सपाइयों ने धूमधाम से मनाया।
बदायूं : समाजवादी पार्टी के सरंक्षक, पूर्व सीएम मुलायम ¨सह यादव का 80वां जन्मदिन सपाइयों ने धूमधाम से मनाया। जिलेभर के अलग-अलग स्थानों पर हुए कार्यक्रम में केक काटकर उनकी लंबी आयु की कामना की गई। सपाइयों ने एक दूसरे को केक खिलाकर खुशी का इजहार किया।
गुरुवार को गांधी नगर स्थित सपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष आशीष यादव के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मुलायम ¨सह यादव का जन्मदिन मनाया। उनके संघर्षमयी जीवन पर प्रकाश डाला। पूर्व विधायक प्रेमपाल ¨सह यादव, सुरेश पाल ¨सह चौहान, हिमांशु यादव, अवनीश यादव, गुलफाम ¨सह, अशोक यादव, दिनेश कुमार धारा, कौशल कुमार, प्रभात अग्रवाल आदि मौजूद रहे। समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष नरोत्तम ¨सह यादव और समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष राजू यादव के नेतृत्व में युवाओं ने जिला अस्पताल में दर्जनों लोगों ने रक्तदान किया। शशांक यादव, इंदु सक्सेना, केके साहू, गुड्डू गा•ाी आदि मौजूद रहे। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के जिलाध्यक्ष धीरेंद्र यादव के आवास पर जन्मदिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान ककराला के पूर्व चेयरमैन महबूब सकलैनी, रक्षपाल ¨सह यादव, प्रेमचंद्र यादव आदि मौजूद रहे। हजरत शाह विलायत छोटे सरकार की दरगाह पर जाकर मजार पर चारपोशी की वहीं मुलायम ¨सह यादव की लंबी उम्र की कामना की। इस मौके पर फरहत सांसद, फिरोज खां पम्मी, नईम, शोएब उर्फ छोटू आदि मौजूद रहे।
संस, सहसवान : सपा नेता नईमुल हसन उर्फ लड्डन मियां ने दहगवां और दुबारी कलां स्थित अपने प्रतिष्ठान पर कार्यकर्ताओं के साथ केक काटा और उनकी लंबी उम्र की दुआं की। इस मौके पर हाजी अली मुहम्मद, कोकब मियां, स्वराज ¨सह यादव, रामवीर ¨सह, प्रेमपाल गुप्ता, बच्चन मियां, इकरार मियां, रामलाल यादव, सुरेश यादव, सुरेंद्र ¨सह यादव आदि मौजूद रहे। संसू, उघैती, सपा कार्यालय पर पूर्व सीएम का जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर आकाश मिश्रा, करतार ¨सह यादव, लोकेंद्र शर्मा, अजय गुप्ता, राजेश कश्यप, रामकुमार पासी, अशोक यादव, आरएस यादव मौजूद रहे।