सामाजिक संगठनों ने किया आह्वान, निर्भीक होकर करें मतदान
सामाजिक सगंठनों ने मतदाताओं से निर्भीक होकर मतदान करने का आह्वान किया है।
बदायूं : लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान के लिए बदायूं क्लब में जन जागरूकता का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जिले के विभिन्न सामाजिक संगठनों के सहभागिता की। सीडीओ निशा अनंत ने 23 अप्रैल को पहले मतदान, फिर दूसरा काम करने का आह्वान किया। नगर मजिस्ट्रेट केके अवस्थी ने मताधिकार का महत्व समझाते हुए मतदान के लिए प्रेरित किया। नगर के सांस्कृतिक कलाकारों द्वारा नाट्य मंचन, गीत, नृत्य एवं कविताओं द्वारा जागरुकता का संदेश दिया गया। वहीं स्कूली बच्चों द्वारा मतदान को प्रेरित करती हुई रंगोली भी बनाई गई, जिसमें विजयी प्रतियोगियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में हस्ताक्षर अभियान एवं शपथ द्वारा मतदान का संकल्प लेते हुए सभी ने एक स्वर में अपने घर, पास पडोस सभी जगह अधिक से अधिक जनमानस को मतदान के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। कहकंशा मानव विकास समिति की ओर से मतदान को प्रेरित करते हुये नाट्क का मंचन किया गया। लोकगीत कलाकार आयुषी ने तरंग स्कूल ऑफ म्यूजिक की ओर से गीत जब निकलोगे तो दोगे अपना वोट प्रस्तुत किया। कवियत्री डॉ. सोनरुपा विशाल द्वारा अपनी कविता अपने प्यारे लोकतंत्र का रखना है सम्मान, करना है मतदान सभी को करना है मतदान प्रस्तुत कर आह्वान किया। कार्यक्रम संयोजक डॉ. अक्षत अशेष ने अपनी कविता आओ मिलकर आप हम सफल करें अभियान, अक्षत अब की बार हो, शत प्रतिशत अभियान। संचालन रवींद्र मोहन सक्सेना ने किया। मेहंदी लगाकर दिया मतदान का संदेश
फोटो 19 बीडीएन - 60
उझानी: शुक्रवार को एस्सल ओडियन पब्लिक परिसर में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत कक्षा 6, 7, 8, की छात्राओं ने जूनियर छात्राओं के हाथों पर 23 अप्रैल होने वाले मतदान से प्रेरित बी बील वोट आदि तरह के श्लोगन मैहदी से अंकित कियें गए। उनके माता पिता व परिवार को संदेश दिया गया। इस मौके पर प्राची शर्मा, गार्गी शर्मा, माधवी शर्मा, फरहत, रजिया, पूजा शर्मा, ईशवी अग्रवाल, शाहीन परवीन, राधिका गुप्ता, वही कक्षा आठ की छात्राओं ने रंगोली बनाकर मतदान देने का संदेश दिया।