सोने वालों का भाग्य भी सो जाता है, इसलिए कर्म करते रहो
राज्यपाल रामनाईक ने बुद्धिमान व्यक्ति की परिभाषा बताते हुए अपनी पुस्तक चरैवति-चरैवति क
बदायूं : राज्यपाल रामनाईक ने बुद्धिमान व्यक्ति की परिभाषा बताते हुए अपनी पुस्तक चरैवति-चरैवति की भी चर्चा की। कहा कि बुद्धिमान का एक तो यह लक्षण है कि वह कोई काम शुरू न करे, लेकिन जब काम शुरू करे तो उसे पूरा करने तक ले जाए। ¨हदी, अंग्रेजी और उर्दू में लिखी अपनी पुस्तक चरैवति-चरैवति का जिक्र करते समय कहा कि एक बार देवताओं के राजा इंद्र देवगणों को शिक्षा दे रहे थे कि जो सो जाता है उसका भाग्य सो जाता है, जो बैठ जाता है उसका भाग्य बैठ जाता है, जो खड़ा होता है उसका भाग्य खड़ा हो जाता है, लेकिन जो चलता रहता है उसका भाग्य भी चलता रहता है। मधुमक्खी और सूर्य का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि कर्म पथ पर सदैव चलते रहो-चलते रहो। वापस लौटते समय राज्यपाल ने हेलीपैड पर एसपी सिटी जितेंद्र श्रीवास्तव को अपनी पुस्तक भी दी। उत्तर प्रदेश का समझाया महत्व
राज्यपाल ने उत्तर प्रदेश का महत्व समझाते हुए कहा कि दुनिया में अमेरिका, चीन और इंडोशिया को छोड़कर कोई भी ऐसा देश नहीं है जिसकी आबादी उत्तर प्रदेश से अधिक हो। कहा कि 22 करोड़ वाले इस प्रदेश से 80 लोकसभा सदस्य संसद पहुंचते हैं और अब तक यहां से नौ प्रधानमंत्री बने हैं। उन्होंने कहा कि यहां के युवाओं में बहुत ऊर्जा है। रामायण काल की चर्चा करते हुए कहा कि जब हनुमान सीता की खोज में गए थे तो सामने समुद्र देखकर मायूस हो गए थे, लेकिन जब उनको उनका बल याद दिलाया गया तो समुद्र लांघ गए और युद्ध में जब लक्ष्मण को शक्ति लगी थी तो पहाड़ उठा लाए थे। उसी तरह यहां भी युवाओं की शक्ति का उपयोग करने की जरूरत है।
.. जब राज्यपाल ने ली चुटकी
राज्यपाल के संबोधन से पहले स्थानीय वक्ता महोत्सव की महिमा बता रहे थे। एक वक्ता ने यहां तक बता दिया कि हर साल यह आयोजन किया जाता है, प्रतिभाओं को निखारने का अवसर मिलता है और मेधावियों को सम्मानित भी किया जाता है। राज्यपाल जब संबोधन के लिए आए तो उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि निमंत्रण पत्र में तो बताया गया था कि पहला महोत्सव है, तो पहले से कैसे होता रहा हैं। बात बनाते हुए उन्होंने यह जरूर कहा कि दूसरे रूप में आयोजन हो रहे होंगे।
बदायूं प्रेस क्लब के सदस्यों को दिलाई शपथ
यूं तो आयोजन बदायूं गौरव महोत्सव का था, लेकिन इसमें नवगठित बदायूं प्रेस क्लब के सदस्यों को शपथ भी दिलाई गई। अध्यक्ष शरद शंखधार के साथ सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने राज्यपाल की मौजूदगी में शपथ ली।
उद्योगपति प्रणय अनेजा, संचालक रवींद्र मोहन सम्मानित
महोत्सव के उद्घाटन समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया। लॉग ग्रुप के एमडी उद्योगपति प्रणय अनेजा, टॉपर छात्र ध्रुव समेत विभिन्न संस्थाओं को सम्मानित किया गया। आभार व्यक्त करते समय महोत्सव के मुख्य संरक्षक पूर्व मंत्री भगवान ¨सह शाक्य ने मंच संचालक पीडब्ल्यूडी के प्रशासनिक अधिकारी रवींद्र मोहन सक्सेना को सम्मानित करने के लिए बुलाया तो राज्यपाल रामनाईक भी आ गए और उन्होंने प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया।
राज्यपाल ने दो पुस्तकों का किया विमोचन
फोटो 27 बीडीएन 4
जासं, बदायूं : बदायूं गौरव महोत्सव का उद्घाटन करने आए राज्यपाल रामनाईक ने दो साहित्यकारों की पुस्तकों का विमोचन भी किया। इनमें संस्कार भारती के प्रांतीय संरक्षक साहित्यकार अशोक खुराना के काव्य संकलन एक तू ही और मोदी, योगी पर लिखी ममता नौगरैया की पुस्तक का भी विमोचन हुआ।