Move to Jagran APP

आज जन्म लेंगे श्रीकृष्ण, सजाई झांकियां

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में श्रद्धा और उल्लास का माहौल है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 03 Sep 2018 12:37 AM (IST)Updated: Mon, 03 Sep 2018 12:37 AM (IST)
आज जन्म लेंगे श्रीकृष्ण, सजाई झांकियां
आज जन्म लेंगे श्रीकृष्ण, सजाई झांकियां

बदायूं : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में श्रद्धा और उल्लास का माहौल है। त्योहार मनाने को लेकर लोगों में भ्रम की स्थिति रही। जिले में कुछ लोगों ने रविवार को ही कृष्ण जन्मोत्सव मनाया तो कुछ लोग सोमवार को यह पर्व मनाएंगे। घरों से लेकर मंदिरों तक भगवान कृष्ण की झांकी सजाई गई। बाजार में कान्हा की पोशाक की बिक्री देर शाम तक होती रही।

loksabha election banner

जिन परिवारों में पर्व मनाया जा रहा, वहां आधी रात तक लोग भजन-कीर्तन करते रहे और मध्य रात्रि में कृष्ण जन्म के समय पूजा-अर्चना कर प्रसाद का वितरण किया। जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में पांच सितंबर को गुलड़िया में दंगल का आयोजन किया जाएगा, इसमें दूर-दराज के पहलवान आएंगे। आयोजकों ने तैयारी शुरू कर दी है। जन्माष्टमी पर पुलिस की पैनी नजर

संसू, इस्लामनगर : जन्माष्टमी पर्व के दौरान थाना परिसर में पीस कमेटी की मी¨टग हुई। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ¨सह ने कहा कि श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर्व पर मंदिरों व जगह-जगह लगने वाली झांकियों की सुरक्षा व दर्शन करने वाली महिलाओं, युवतियों, बच्चों की सुरक्षा के लिए पुलिस मुस्तैद रहेगी। झांकी दर्शन के दौरान महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिला पुलिस के अलावा सिपाही सिविल ड्रेस में मौजूद रहेंगे। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन बीरेंद्र कुमार लीडर, शहर इमाम हाफिज नसीमुद्दीन खां, पप्पू दादा, लल्ला मिश्रा, विरेश यादव आदि मौजूद रहे।

शिशु मंदिर में मनाया गया कृष्ण जन्मोत्सव

संस, बिसौली : सरस्वती शिशु मंदिर में भगवान कृष्ण का महोत्सव मनाया गया। शुभारंभ प्राचार्य हरिओम दुबे, अध्यक्ष आनंद प्रकाश दुबे और संस्था के अध्यक्ष डॉ.रूपेंद्र प्रकाश आर्य ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद देवेंद्र भट्ट, हरगो¨वद पाठक, अरूण गुप्ता ने मल्हार गाया। कोषाध्यक्ष देवेंद्र भट्ट ने भारतीय संस्कृति के बारे में बताया। मुख्य अतिथि प्राचार्य हरिओम दुबे ने संस्था के उद्देश्यों के बारे में बताया। अध्यक्ष आनंद कुमार दुबे और रूपेंद्र आर्य ने अजन्मे कृष्ण के जन्म के बारे में बताया। रामप्रकाश मौर्य ने सिर पर मटकी रखकर रास किया। इस मौके पर अरूण गुप्ता, रामकुमार, विशाल, शिवम, नीरज, सूरज पाल, उन्नति, हरस्वरूप, रामसेवक, गोपेश आदि मौजूद थे। राधा-कृष्ण बने बच्चों ने मन मोहा

संसू, उझानी : राजरानी सरस्वती शिशु मंदिर में राधा-कृष्णा स्वरूप सज्जा कार्यक्रम मनाया गया। मुख्य अतिथि अनूप कुमार जैन व प्रियदर्शनी शर्मा, डॉ.आलोक कुमार गुप्ता ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। बच्चों के राधा-कृष्ण के मनमोहक स्वरूपों ने सभी का मनमोह लिया। प्रियदर्शिनी शर्मा व शिखा अग्रवाल ने भगवान कृष्ण के जीवन से जुड़े प्रसंग सुनाए। आचार्य प्रवीण शर्मा, सुनीती अग्रवाल, व्यवस्थापक राजेंद्र प्रकाश गुप्ता, प्रधानाचार्य ओमपाल ¨सह आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.