विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शिवपाल यादव ने भाजपा में किसे बताया अपना चेला? यूपी की इस सीट पर बेहद रोमांचक हुआ मुकाबला

Published: Tue, 09 Apr 2024 10:50 AM (IST)

Lok Sabha Election 2024 ऐ सुनो...जू जिला बदाऊं है। हियन हल्की छोटी और मामूली बातऊ दूर तलक जात है। जू ...और पढ़ें

शिवपाल यादव ने भाजपा में किसे बताया अपना चेला?
शिवपाल यादव ने भाजपा में किसे बताया अपना चेला?

अंकित गुप्ता, बदायूं। (Lok Sabha Election 2024) ऐ सुनो...जू जिला बदाऊं है। हियन हल्की, छोटी और मामूली बातऊ दूर तलक जात है। जू तो लोकसभा कू चुनाव है। जामे का-का होए, या तो आन वाले 29 दिन बतइहें। लेकिन अब चुनावी पारा धीरे धीरे चढ़नन लगो है। बसपा तो अब तक चुनावी मैदान में आई न है। लेकिन भाजपा और सपा के प्रत्याशी दोनों पीछे हटन को नाम ना ले रहे।

कौन हटे, कौन दबे, काहे दबे। एक बृज क्षेत्र कू अध्यक्ष तो दूसरो मुलायम सिंह यादव को भैया...। दोऊ तो अपई-अपई पार्टी के स्टार प्रचारक हैं। बदायूं की जेसी टाकीज के पास चाय की दुकानों पर चर्चा कुछ ऐसी ही थी। लेकिन इसके पीछे की वजह पिछले दो दिनों से भाजपा प्रत्याशी दुर्विजय सिंह और सपा प्रत्याशी शिवपाल यादव के बीच चल रही जुबानी जंग थी। लगातार दोनों प्रत्याशी एक दूसरे पर तीखे प्रहार कर रहे हैं।

आदित्य को चुनाव में उतार सकती है सपा

सपा प्रत्याशी शिवापाल सिंह यादव (Shivpal Yadav) बोले दो दिन पहले जब बदायूं लोकसभा सीट से प्रत्याशी शिवपाल यादव जनसभा को संबोधित करने के बाद बाहर निकल रहे थे उसी दौरान कहा कि निर्णय जल्दी हो जाएगा। नामांकन होना ही है। लोग जो मांग कर रहे हैं, युवा। उस पर जल्द निर्णय होगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष को सब पता है, उन्हें हर दिन की जानकारी है। नवरात्रि में सबका नाम सामने आ जाएगा।

भाजपा प्रत्याशी अगर हमें गुंडों का सरदार बता रहे हैं तो वह खुद हमारे चेला हैं। बीजेपी में महिलाओं का अपमान होता है। यहां से सांसद का कितना अपमान हुआ।

शिवपाल ने दुर्विजय को बताया अपना चेला

भाजपा प्रत्याशी दुर्विजय सिंह बोले शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा प्रत्याशी दुर्विजय सिंह शाक्य को अपना चेला बताया। इस पर दुर्विजय सिंह ने साफ कहा कि उनके इतिहास के बारे में सब जानते हैं। मेरा उनसे दूर-दूर तक कोई वास्ता नहीं है।

बीजेपी के संगठन का व्यक्ति हूं। लेकिन मैं अपनी बात पर कायम हूं कि वह गुंडों को संरक्षण देते हैं। वर्तमान सांसद संघमित्रा के सवाल पर दुर्विजय सिंह शाक्य ने कहा कि सांसद डा. संघमित्रा मौर्य थोड़ा व्यस्त हैं। वह पहले दिन से हमारे साथ हैं, मंच पर भी थीं और हमारी गाड़ी पर भी थीं। शिवपाल चिंता न करें, वह परिवार का मसला पहले सुलझा लें।

इसे भी पढ़ें: सपा के गढ़ में 'मोहन' का दांव खेलेगी भाजपा, अखिलेश-डिंपल के लिए चुनौती बना MY समीकरण