Move to Jagran APP

आश्रय स्थल द्रोपदी देवी कॉलेज को कराया सैनिटाइज

जेएनएन सिलहरी (बदायूं) प्रवासी श्रमिकों के लिए आश्रय स्थल बने द्रोपदी देवी इंटर कॉलेज को सैि

By JagranEdited By: Published: Wed, 27 May 2020 01:04 AM (IST)Updated: Wed, 27 May 2020 01:04 AM (IST)
आश्रय स्थल द्रोपदी देवी कॉलेज को कराया सैनिटाइज
आश्रय स्थल द्रोपदी देवी कॉलेज को कराया सैनिटाइज

जेएनएन, सिलहरी (बदायूं) : प्रवासी श्रमिकों के लिए आश्रय स्थल बने द्रोपदी देवी इंटर कॉलेज को सैनिटाइज कराया गया। गर्मी का प्रकोप देखते हुए पानी का भी छिड़काव कराया गया।

loksabha election banner

द्रोपदी देवी आश्रय स्थल पर गैर प्रांतों से सैकड़ों की संख्या में प्रतिदिन आने वाले प्रवासियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को गुजरात, हरियाणा, हिमाचल, पंजाब आदि प्रांतों से 400 प्रवासी रोडवेज बसों द्वारा आश्रय स्थल पर पहुंचे। जिन्हें वहां मौजूद तहसीलदार सदर राम नयन सिंह ने स्वास्थ्य परीक्षण कर क्वारंटाइन किया तथा उनकी खाने पीने व रहने की व्यवस्था कराई। उधर, जिलाधिकारी कुमार प्रशांत, एसएसपी अशोक कुमार ने आश्रय स्थल के भोजनालय, आवासों का निरीक्षण किया तथा व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने वजीरगंज आश्रय स्थल में दी गई सैनिटाइज मशीन को द्रोपदी देवी विद्यालय पर पहुंचाने के आदेश दिए हैं। उधर, तहसीलदार राम मयन सिंह ने बताया कि अब तक आश्रय स्थल पर आने वाले प्रवासियों में 19 प्रवासी कोरेना संदिग्ध मिले थे। जिनकी रिपोर्ट मंगलवार को निगेटिव आई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.