Move to Jagran APP

जलभराव से निजात दिलाना है तो सीवरेज जरूरी

शहर में सीवरेज की दिक्कत है। इसे सभी नेताओं को हल करना चाहिए।

By JagranEdited By: Published: Sat, 06 Apr 2019 01:14 AM (IST)Updated: Sat, 06 Apr 2019 01:14 AM (IST)
जलभराव से निजात दिलाना है तो सीवरेज जरूरी
जलभराव से निजात दिलाना है तो सीवरेज जरूरी

बदायूं : शहर में सीवरेज की समस्या है। इसकी ओर कागजों में तो ध्यान दिया गया लेकिन धरातल पर कुछ नहीं मिला। शहर हो या गांव। बहुत से मार्गो से बिना कीचड़, गंदगी के गुजरना मुश्किल है। बाबा कॉलोनी से मझिया रोड और शहर की बाबा कॉलोनी में सबसे ज्यादा समस्या है। बड़े वाहनों का मार्ग होते हुए भी मार्गों को दुरूस्त नहीं कराया जा रहा है। चुनावी चौपाल में युवा क्रांतिकारी छात्र संगठन पदाधिकारियों समेत अन्य युवाओं ने शहर की समस्याओं को लेकर चर्चा की। बताया कि अब उसी प्रत्याशी के पक्ष में मतदान किया जाएगा जो जनता को आश्वासन देने की बजाय, उनके हित में काम करेगा। इस बार युवा मतदान करके अपनी ताकत का एहसास कराएंगे। संगठन के संस्थापक पुनीत कुमार कश्यप ने कहा कि शहर की बहुत सी समस्याएं धीरे-धीरे दूर हो रही हैं, लेकिन कुछ ऐसी हैं जिनपर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जानकारी हुई थी सीवरेज के लिए नगर पालिका को शासन से बजट प्राप्त हो गया था। इसके बाद भी कार्य शुरू नहीं किया गया। काम क्यों शुरू नहीं हुआ यह बात तो पालिका के जिम्मेदारों को ही पता होगा, लेकिन जनता को राहत नहीं मिली। बारिश के दिनों में छोड़ों सामान्य दिनों में भी सड़कों पर गंदा पानी भरा रहता है। जिलाध्यक्ष अरूण पटेल ने सहमति जताते हुए कहा कि इस बार युवा अपने वोट की ताकत का अहसास नेताओं को बताएंगे कि वह कुछ भी बदलाव कर सकते हैं और अच्छी सरकार बनाकर अपना काम करा सकते हैं। लोगों से बात - फोटो 05 बीडीएन 35

loksabha election banner

शहर की मुख्य समस्याओं को ध्यान में रखकर ही वोट करें। आपकी जरूरतों को समझने वाले को ही वोट करें तो उम्मीदें जल्द पूरी करा सकते हैं।

- खिजर अहमद फोटो 05 बीडीएन 36

हर व्यक्ति का कर्तव्य है कि वह अपने मत के अधिकार का प्रयोग करे। बेहतर लोकतंत्र निर्माण के लिए अच्छे प्रत्याशियों का लोकसभा में पहुंचना बहुत आवश्यक है।

- अजीत यादव फोटो 05 बीडीएन 37

आज के समय लोग जागरूक हुए हैं। वोट करने के साथ-साथ प्रत्याशियों को आभास कराना होगा कि वह उनके क्षेत्र का विकास कराएंगे। वोट करने जरूर जाएं।

- डॉ. विष्णु प्रकाश मिश्रा फोटो 05 बीडीएन 38

पुराने समय में लोग वोट करने नहीं जाते थे। कई बार सोचने के बाद ही बूथ पर जाते थे। आज के समय लोग जागरूक हुए हैं और अन्य लोगों को भी दायित्व समझना होगा।

- हरि किशन युवाओं से बात - फोटो 05 बीडीएन 39

एक वोट से इच्छुक प्रत्याशी के हारने के बाद अपने वोट की कीमत का पता चलता है। इससे अच्छा है कि पहले ही जागरूक हों और बूथ पर जाकर मतदान करें।

- शोभित गुप्ता फोटो 05 बीडीएन 40

मतदान के दिन किसी भी प्रकार का आलस न करें। युवाओं के सामने खुद के वोट करने के अलावा समाज के लिए भी दायित्व होते हैं। जिन्हें पूरा करना जरूरी है।

- अनुज मिश्रा फोटो 05 बीडीएन 41

युवाओं का फर्ज है कि वह खुद तो पहले जाकर वोट करें और आसपास रहने वाले बुजुर्गों को भी बूथ तक पहुंचाएं। वह उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न आने दें।

- अरबाज खान फोटो 05 बीडीएन 42

युवाओं में जागरूकता की कमी नहीं है। हर किसी को अपने कर्तव्यों के बारे में पता है। वह सबसे पहले वोट करने के लिए बूथ पर जाते हैं और साथियों को भी साथ लेकर जाते हैं।

- विनोद शाक्य।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.