सिलेंडर से घर में लगी आग, एक लाख का नुकसान
उसावां थाना क्षेत्र के गांव निवासी सत्यवीर पुत्र अनोखे प्राइवेट अस्पताल में मजदूरी करता है।
म्याऊं : उसावां थाना क्षेत्र के गांव निवासी सत्यवीर पुत्र अनोखे प्राइवेट अस्पताल में मजदूरी करता है। गुरुवार की शाम रसोई में रखा गैस सिलेंडर लीक कर रहा था। शाम को खाना बनाने के लिए जैसे ही सत्यवीर की मां विध्यवाती ने गैस चलाई। अचानक सिलेंडर ने आग पकड़ ली। सत्यवीर व उनकी पत्नी खुशबू बच्चों के साथ डर के कारण घर से बाहर निकल आए। सत्यवीर ने हिम्मत कर सिलेंडर बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। कमरे में सि¨लडर होने की वजह से कपड़ों में आग लग गई तथा देखते ही देखते घर में रखा अन्य सामान जलने लगा। पूरा घर आग की चपेट में आ गया। फायर ब्रिगेड को घटना की जानकारी दी गई। लगभग एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। इस बीच ग्रामीणों न आग पर काबू पाने का प्रयास किया। आग बुझाने के बाद सि¨लडर बाहर निकाला तथा आग बुझाई गई। आग बुझने तक सारा सामान जलकर खाक हो चुका था। सत्यवीर के अनुसार घटना में एक लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। इधर सूचना मिलने पर हल्का लेखपाल उजागर ¨सह ने मुआयना कर रिपोर्ट भेज दी है।