विश्व कल्याण की भावना से कार्य करते हैं वैज्ञानिक
बदायूं : जिला विज्ञान क्लब की ओर से पॉलीटेक्निक में चल रहे विज्ञान महोत्सव के दूसरे दिन विभिन्न
बदायूं : जिला विज्ञान क्लब की ओर से पॉलीटेक्निक में चल रहे विज्ञान महोत्सव के दूसरे दिन विभिन्न संस्थानों से बीटेक, एमटेक के टॉपर रहे छात्रों ने वैज्ञानिक संदर्भ में व्याख्यान प्रस्तुत किए। विज्ञान क्लब के केशव कुमार ने कहा कि 28 फरवरी 1928 को महान वैज्ञानिक रमन ने रमन प्रभाव दुनिया के सामने रखा था। वैज्ञानिक परिश्रम, सृजनशील व विश्व कल्याण की भावना से खोज करते हैं। जिसका लाभ सामान्य लोगों को भी मिलता है। अनिल कुमार, नवप्रवर्तक शिक्षक अखिलेश कुमार ने जल, वायु, मृदा प्रदूषण के बारे में बताया। प्रदूषण को दूर करने की तकनीक बताई। दिल्ली आइटीआइ के वैज्ञानिक रवि कुमार ने सोफिया रोबोट के बारे में बताया। प्रोजेक्टर के माध्यम से विज्ञान की दिशा में आगे बढ़ने को प्रेरित किया। वैज्ञानिक अभिनव जैन ने धुंआ व उससे निजात पाने का तरीका बताया। एसपी पाल ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी की भूमिका बताई। महोत्सव में पहला स्थान पाने वालों को नकद पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।