विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CM योगी के कार्यक्रम में मंच पर फूट-फूटकर रोने लगीं सांसद संघमित्रा मौर्य, बदायूं से ट‍िकट कटना है वजह!

Published: Tue, 02 Apr 2024 03:27 PM (IST)

Sanghmitra Maurya Video बदायूं क्लब मैदान में प्रबुद्ध जन सम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पहुंचने से कुछ देर पहले ...और पढ़ें

सीएम योगी के कार्यक्रम में मंच पर फूट-फूटकर रोयीं सांसद संघमित्रा मौर्य।
सीएम योगी के कार्यक्रम में मंच पर फूट-फूटकर रोयीं सांसद संघमित्रा मौर्य।

जागरण टीम, बदायूं। बदायूं क्लब मैदान में प्रबुद्ध जन सम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पहुंचने से कुछ देर पहले सांसद संघमित्रा मौर्य अचानक रोने लगीं। इसका कारण अभी पता नहीं चला है। कुछ मिनट बाद वह सामान्य हुईं, तब तक मुख्यमंत्री भी आ चुके थे। बता दें, सांसद संघमित्रा मौर्य स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी हैं। इस बार भाजपा ने उनका ट‍िकट काटकर दुर्विजय शाक्य को प्रत्याशी बनाया है।

मंच पर भावुक होने को लेकर जब संघमित्रा से जागरण संवाददाता की बात हुई तो उन्‍होंने बताया क‍ि उन्होंने बताया क‍ि उनके पास गुलाब देवी बैठी थीं। वह राजा दशरथ की कहानी बहुत भावुक तरीके से सुना रही थीं, वही सुनकर आंख नम हो गई थीं और कोई बात नहीं थी।

सीएम योगी ने 'प्रबुद्धजन सम्मेलन' में व‍िपक्ष पर बोला हमला

बदायूं में 'प्रबुद्धजन सम्मेलन' को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने व‍िपक्ष पर हमला बोला। सीएम योगी ने कहा, "2014 से पहले क्या स्थिति थी... दुनिया में भारत का सम्मान नहीं रह गया था। कहीं नक्सवाद था, कहीं आतंकवाद था। देश में भय का वातावरण बनाया गया था। परिवारवाद के नाम पर देश में लूट खसोट करने की छूट उन लोगों को दी गई थी। वे लोग अराजकता फैला रहे थे। गरीबों के हकों पर डकैती डाली जा रही थी।"

यह भी पढ़ें: Route Divert In Badaun: सीएम योगी आएंगे शहर में, रोडवेज और प्राइवेट बसों का रूट किया डायवर्ट, ये रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था