गला दबाकर की गई थी सलीम की हत्या
आठ वर्षीय सलीम की हत्या गला दबाकर की गई थी। हत्यारे ने उसके साथ मारपीट भी की थी।
उसावां (बदायूं ) : आठ वर्षीय सलीम की हत्या गला दबाकर की गई थी। हत्यारे ने उसके साथ मारपीट भी हुई। इस वजह से उसका लीवर भी फट गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से इसका खुलासा हुआ है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उसकी तलाश की जा रही है। हालांकि तीसरे दिन भी हत्यारोपित का कोई सुराग नहीं लगा।
थाना क्षेत्र के गांव गूरा बरेला निवासी मुशीर का गांव के ही अकील से शुक्रवार की दोपहर विवाद हो गया था। इसके बाद मुशीर खेत पर चला गया। पिता के पीछे-पीछे उसका आठ साल का बेटा सलीम भी खेत पर जाने के लिए निकला लेकिन रास्ते से ही वह लापता हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी सलीम का कोई सुराग न लगा। परिवार वालों ने गांव वालों से पूछताछ शुरू की। तभी एक व्यक्ति ने बताया कि उसने अकील को सलीम के साथ जाते देखा था। हत्या करके परिजनों के पास बैठ गया आरोपित
सलीम की हत्या करने के बाद अकील मुशीर के घर पहुंचा और उनके परिवार वालों से बातचीत करने लगा। सुबह के वक्त हुई कहासुनी भी भूलने को कहा। जबकि शाम को जब गांव के व्यक्ति ने परिजनों को बताया कि अकील के साथ सलीम को जाते देखा तो उस ग्रामीण से भी झगड़ने लगा। जब उसने ग्रामीणों के सामने खुलकर यह बात दोहराई तो अकील वहां से भागने लगा। ग्रामीणों ने उसे पकड़ने के लिए पीछा भी किया लेकिन वह हाथ नहीं लगा।
खेत मालिक को फंसाने की रची थी साजिश
मुशीर की गांव के ही कुछ लोगों से भी रंजिश चल रही है। ऐसे में अकील ने उसके बेटे की हत्या के लिए उन्हीं लोगों का खेत चुना। ताकि शव मिलने पर आरोप खेत मालिक पर आ जाए। रात को शव मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। शनिवार को शव सुपुर्दे ए खाक कर दिया गया। वर्जन
- मासूम की हत्या के प्रकरण में आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
जेपी ¨सह, एसओ