सीएए के समर्थन में साध्वी प्राची ने मुस्लिम बस्ती में किया जनसंपर्क
साध्वी प्राची ने नागरिक संशोधन कानून के समर्थन में गांव संग्रामपुर की मुस्लिम बस्ती में जनसंपर्क किया।
By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Feb 2020 12:27 AM (IST)Updated: Sat, 15 Feb 2020 12:27 AM (IST)
संस, बिसौली : साध्वी प्राची ने नागरिक संशोधन कानून के समर्थन में गांव संग्रामपुर की मुस्लिम बस्ती में जनसंपर्क किया। उन्होंने कहा कि यह कानून किसी भारतीय के खिलाफ नहीं है। न तो किसी की नागरिकता जा रही है और न ही किसी को देश से निकाला जा रहा है। देश विरोधी ताकतें इस कानून के विरोध में प्रचार प्रसार कर रही हैं। उन्होंने मुस्लिम परिवार की दो बच्चियों से उनकी पढ़ाई की जानकारी भी की। इससे पूर्व गांव दबतोरी में सुरेशचंद्र मिश्रा और परसिया में प्रधान सुनील कुमार सिंह के यहां साध्वी जी का स्वागत किया गया। मैनेजर सुनील शर्मा ने उनके जनसंपर्क की सराहना की।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें