Move to Jagran APP

दुनिया में भारत ने निभाई पथ प्रदर्शक की भूमिका

दबिहारी में वंदेमातरम कार्यक्रम हुआ। इसमें बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम किए।

By JagranEdited By: Published: Tue, 26 Mar 2019 12:08 AM (IST)Updated: Tue, 26 Mar 2019 12:08 AM (IST)
दुनिया में भारत ने निभाई पथ प्रदर्शक की भूमिका
दुनिया में भारत ने निभाई पथ प्रदर्शक की भूमिका

बदायूं : गायत्री परिवार के तत्वावधान में अंबियापुर क्षेत्र के गांव दबिहारी में वंदेमातरम कार्यक्रम के अंतर्गत भारतीय सैनिकों और महान विभूतियों को नमन किया किया गया। राष्ट्रध्वज फहराने के साथ बच्चों ने देशभक्ति गीत और लघु नाटिकाएं प्रस्तुत कीं। गायत्री परिवार के संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि भारतीय सैनिकों का अदम्य साहस ही समूचे राष्ट्र का रक्षा कवच है। सैनिकों की शूरवीरता, पराक्रम और सु²ढ़ संकल्प शक्ति पर पूरा देश गौरवान्वित है। दुनिया भर में प्राचीन काल से भारत ने पथ प्रदर्शक और मार्गदर्शक भूमिका निभाई है। रिसौली के चंद्रपाल शर्मा ने कहा कि संघर्ष और चुनौतियां मनुष्य को मूल्यवान बना देती हैं। समाजसेवी युधिष्ठर शर्मा ने कहा कि महान कार्यो से ही जीवन उत्कृष्ट और महान बनता है। वंदेमातरम कार्यक्रम में बच्चों ने हमारा है यह ²ढ़ संकल्प, नया संसार बसाएंगे, नया इंसान बनाएंगे। विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, भारत के लाल, शूरवीरों की धरती पावन के अलावा देशभक्ति लघुनाटिकाओं की प्रस्तुति दी। विभिन्न प्रतियोगिताओं में सर्वश्रेष्ठ स्थान पाने वाली गुनगुन, लक्ष्मी, पूनम, पानदेवी, संध्या, अंजलि, शिशु और सुमन शर्मा को सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रेमपाल शर्मा, सोमदत्त शर्मा, पुष्पेंद्र शर्मा, विवेक, दीप्ति, मयंक मनु आदि मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.