Move to Jagran APP

आरएफसी की बिजली गुल, एफसीआइ सेंटर पर नहीं हो रही तौल

धान बेचने के लिए किसानों को इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। कई कई दिन के इंतजार करने के बाद ही वह धान बेच पा रहे हैं। क्षेत्र के ज्यादातर धान क्रय केंद्र बंद होने से वह जिला मुख्यालय की मंडी समिति में पहुंच रहे हैं। लेकिन मंडी समिति स्थित एफसीआइ का क्रय केंद्र भी दीपावली के बाद से बंद चल रहा है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 21 Nov 2020 12:05 AM (IST)Updated: Sat, 21 Nov 2020 12:05 AM (IST)
आरएफसी की बिजली गुल, एफसीआइ सेंटर पर नहीं हो रही तौल
आरएफसी की बिजली गुल, एफसीआइ सेंटर पर नहीं हो रही तौल

जेएनएन, बदायूं : धान बेचने के लिए किसानों को इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। कई कई दिन के इंतजार करने के बाद ही वह धान बेच पा रहे हैं। क्षेत्र के ज्यादातर धान क्रय केंद्र बंद होने से वह जिला मुख्यालय की मंडी समिति में पहुंच रहे हैं। लेकिन, मंडी समिति स्थित एफसीआइ का क्रय केंद्र भी दीपावली के बाद से बंद चल रहा है। किसान आरएफसी के क्रय केंद्र पर धान की तौल की गुहार लगा रहे हैं। अक्सर ही बिजली जाने से तौल भी नहीं पा रही और न ही भविष्य में तौल के लिए टोकन वितरित किए जा रहे हैं।

loksabha election banner

जिले के कई केंद्र बंद होने की शिकायत आला अधिकारियों के पास पहुंच रही हैं। इसके बाद भी एक या दो पर ही कार्रवाई की गई है। जिसके चलते मंडी समिति स्थित धान क्रय केंद्र पर किसानों की भीड़ लग रही है। सबसे ज्यादा तौल करने वाले आरएफसी के क्रय केंद्र पर किसानों को धान तौलने की तिथि मिल रही थी लेकिन अब 15 दिसंबर तक टोकन भी न मिलने की बात कहकर किसानों को लौटाया जा रहा है। किसान इंचार्ज से निवदेन कर रहे हैं। कोई पैर पकड़ लेता है तो कोई फोन कराता है। इसके बाद भी धान बेचने की परेशानी कम नहीं हो रही। एफसीआइ के क्रय केंद्र बंद होने से और ज्यादा दिक्कत है। किसान धान लेकर आते हैं और ताला लगा देखकर फिर आरएफसी के क्रय केंद्र पर चले जा रहे हैं। अगर दोनों क्रय केंद्रों पर तौल हो तो किसानों को सहूलियत मिलेगी। इनसेट

गौरामई का सेंटर बंद, साहब कहां बेचें धान

तहसील, कस्बों के क्रय केंद्र बंद होने की वजह से किसान शहर आ रहे हैं। शुक्रवार को आरएफसी के क्रय केंद्र से वापस स्थानीय क्रय केंद्र पर जाने की बात कही गई। किसानों ने बताया कि गौरामई का क्रय केंद्र बंद है। धान विपरण अधिकारी ने फोन पर बात की तो केंद्र संचालन ने बताया कि उन्होंने इस्तीफा दे दिया है। जिसके चलते सेंटर बंद है। अजीब है कि किसी कर्मचारी के इस्तीफा देने पर दूसरा बंदोबस्त नहीं कराया गया। फोटो 20 बीडीएन 10

किसानों की सुनने वाला कोई नहीं है। सरकार ने भले ही क्रय केंद्र खोलने की बात की हो लेकिन स्थानीय स्तर पर कोई सुविधा नहीं है।

- उमेश फोटो 20 बीडीएन 11

अब तो लगने लगा है कि अफसर ही नहीं चाहते कि किसानों को सहूलियत हो। तभी बंद क्रय केंद्रों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो रही।

- कन्हई लाल फोटो 20 बीडीएन 12

शहर में आरएफसी के केंद्र पर ज्यादा भीड़ रहती है तो एफसीआइ का केंद्र बंद चल रहा है। उसे भी खोल दिया जाए तो परेशानी नहीं होगी।

- हेतराम फोटो 20 बीडीएन 13

धान क्रय केंद्र पर किसानों को कम से कम टोकन दे दिया जाता। जिससे उन्हें भरोसा हो जाता कि आखिर उनका धान कब तक बिक जाएगा।

- रजनेश


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.