Move to Jagran APP

चक्का जाम कर सकते हैं रेल कर्मचारी

एनई रेलवे मजदूर यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने घटपुरी, बदायूं सिटी व उझानी के बीच गेट का निरीक्षण किया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 17 Nov 2018 11:55 PM (IST)Updated: Sat, 17 Nov 2018 11:55 PM (IST)
चक्का जाम कर सकते हैं रेल कर्मचारी
चक्का जाम कर सकते हैं रेल कर्मचारी

बदायूं : एनई रेलवे मजदूर यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने घटपुरी, बदायूं सिटी व उझानी के बीच पड़ने वाले गेट, गैंग व रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। बदायूं रेलवे स्टेशन पर पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। कर्मचारियों ने अपनी समस्याएं बताई। आइआरएफ के आह्वान पर रेल कर्मचारी किसी भी समय रेल का चक्का जाम कर सकते हैं।

loksabha election banner

मंडल अध्यक्ष मुकेश सक्सेना ने कहा कि बदायूं के रेलवे कॉलोनी में तमाम प्रकार की समस्याओं के चलते सबसे ज्यादा दिक्कत नालियों की सफाई व मरम्मत न होने से थी। मंडल रेल प्रबंधक से बात करके ठेका कराया गया है। जल्द ही इसका कार्य शुरू हो जाएगा। कहा कि कि राष्ट्रीय स्तर पर कर्मचारियों की बड़ी समस्या एनपीएस है। जिसको समाप्त करने के लिए 9 दिसंबर को दिल्ली में कर्मचारियों की रैली होगी। इसके बाद भी सरकार ने समाप्त नहीं किया तो रेल कर्मचारी हड़ताल करेंगे। एक ओर जहां कर्मचारी 35 वर्षो की सेवा के बाद भी पेंशन के हक से वंचित है वहीं दूसरी ओर सांसद व विधायक तीन-तीन पेंशन प्राप्त कर रहे हैं। कर्मचारी अब आरपार की लड़ाई के लिए तैयार हैं। संयुक्त मंडलमंत्री रईस अहमद, मंडल संगठन मंत्री महीप कश्यप, हरीश भारती, दीपक जायसवाल, जगवीर ¨सह, पारस, प्रवीण, धनतेंद्रवन, शेखर लाल गुप्ता, नरेशपाल, फखरे आलम, प्रेमपाल, राजेश सिन्हा, पीके दूबे उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.