विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 25, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गर्भवती नवविवाहिता की मौत, पीटकर हत्या करने का आरोप

By JagranEdited By:
Published: Sat, 25 May 2019 11:37 PM (IST)

गर्भवती महिला की मौत हो गई। परिजनों ने पीटकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए छह पर केस दर्ज कराया है।

गर्भवती नवविवाहिता की मौत, पीटकर हत्या करने का आरोप
गर्भवती नवविवाहिता की मौत, पीटकर हत्या करने का आरोप

सिलहरी (बदायूं) : संदिग्ध हालात में एक गर्भवती नवविवाहिता की शनिवार को मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने दहेज के लिए पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए ससुराल में जमकर हंगामा काटा। पुलिस ने तहरीर पर मृतका के पति समेत ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में विवाहिता की मौत की वजह स्पष्ट नहीं हुई। इस पर बिसरा प्रिजर्व कर लिया।

बिनावर क्षेत्र के गांव ढकिया निवासी अमर पाल यादव उर्फ नन्हें की शादी करीब करीब 13 माह पूर्व बरेली जिले के थाना फरीदपुर क्षेत्र के गांव केसरपुर निवासी नर सिंह यादव की पुत्री शोभा यादव (20) के साथ हुई थी। शोभा के भाई पंकज यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने साम‌र्थ्य के अनुसार बहन की शादी में काफी दहेज दिया था लेकिन दहेज से ससुराल पक्ष के लोग खुश नहीं थे। शोभा से एक लाख रुपये और बाइक की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी। एक माह पहले भी पति अमरपाल बहन को मायके में छोड़ गया। वह छह माह की गर्भवती थी। तहरीर में शोभा की पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया गया है। परिजनों ने मौके पर पहुंच हंगामा भी काटा। इस पर पुलिस परिजनों को समझाकर थाने ले आई। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने पति अमरपाल, ससुर गोविद, सास कुसुम, जेठ मुकेश, ननद संतोष व जेठानी के खिलाफ दहेज हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। सभी आरोपित घर से भागे हुए हैं। वर्जन ::

मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपितों की तलाश की जा रही है। हालांकि मौत की वजह स्पष्ट नहीं हुई। बिसरा फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा। वहां की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

- धीरज सोलंकी, इंस्पेक्टर बिनावर

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।