दीपावली पर निर्बाध बिजली सप्लाई की तैयारी
रोशनी के पर्व दीपावली पर इस बार लोगों को निर्बाध बिजली सप्लाई मिलेगी। इसके लिए बिजली विभाग के अफसर अभी से तैयारियों में जुट गए हैं।
जेएनएन, बदायूं : रोशनी के पर्व दीपावली पर इस बार लोगों को निर्बाध बिजली सप्लाई मिलेगी। इसके लिए बिजली विभाग के अफसर अभी से तैयारियों में जुट गए हैं। पावर कारपोरेशन ने भी इसके लिए अफसरों की जिम्मेदारी तय कर दी है। त्योहार से एक दिन पूर्व और एक दिन बाद तक अधिकारी व कर्मचारी मुख्यालय पर ही मुस्तैद रहेंगे। वहीं, जिले के 51713 ट्रांसफार्मरों की मरम्मत कराई जा रही है। इससे स्थानीय स्तर पर भी लोकल फाल्ट बिजली कटौती की वजह नहीं बने।
दीपावली पर अधिकांश घरों पर बिजली की झालरों की सजावट होती है। इससे एकाएक लोड बढ़ने से बिजली कटौती की समस्या बढ़ती है। रोशनी के पर्व दीपावली का मजा लोगों का खराब होता है। बिजली विभाग के अफसरों की भी फजीहत भी होती है। लेकिन, इस बार एक माह पहले से ही पावर कारपोरेशन के अफसर सक्रिय हो गए है, जिससे दीपावली पर निर्बाध आपूर्ति हो सके। उन्होंने इसके लिए अभी से तैयारियां शुरू कराई है। बिजली विभाग के कर्मचारी अभी से ट्रांसफार्मरों के लोड चेक करने के साथ ही उसकी कमी को दुरूस्त करने में जुट गए है। ट्रांसफार्मरों में फ्यूज तार, ऑयल लेवल और लीक भी चेक किया जा रहा है। कोई ट्रांसफार्मर लीक मिलता है तो उसका टॉपअप करके लीकेज को बंद किया जा रहा है। चूंकि जिले में ट्रांसफार्मरों की संख्या 51713 है। वहीं, लूज एलटी व एचटी लाइनों का खिचाव भी किया जा रहा है।
जिले में ट्रांसफार्मरों की स्थिति
विद्युत वितरण प्रथम खंड 7148
विद्युत वितरण द्वितीय खंड 17188
विद्युत वितरण तृतीय खंड 15655
विद्युत वितरण चतुर्थ खंड 11722 वर्जन ::
दीपावली पर उपभोक्ताओं को भरपूर बिजली दी जाएगी। इसके लिए अभी से ट्रांसफार्मरों पर मरम्मत का कार्य किया जा रहा है।
- वाइएस राघव, अधिशासी अभियंता