गुरु नानक देव का मनाया गया प्रकाशोत्सव
गूंज सामाजिक जन कल्याण शिक्षा समिति की ओर से गुरु नानक देव के 550वें प्रकाश पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गुरू वाणी का व्याख्यान किया गया।
संसू, उझानी : गूंज सामाजिक जन कल्याण शिक्षा समिति की ओर से गुरु नानक देव के 550वें प्रकाश पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गुरू वाणी का व्याख्यान किया गया। समापन कथा कीर्तन के साथ किया गया। उसके बाद सैकड़ों लोगों ने लंगर छका।
गुरूद्वारा साहिब के ज्ञानी सरदार सोहन सिंह ने कथा व्याख्यान करते हुए बताया कि इस पावन वाणी का पाठ स्वयं गुरूनानक देव जी किया करते थे। जो इस कथा को सुनता और पढ़ता है उस पर किसी भी तंत्र मंत्र, टोना, टोटका इत्यादि अंध विश्वासों का कोई दुष्प्रभाव नहीं होता है। उस प्राणी पर गुरूनानक देव जी की असीम कृपा होती है। जीवन के सभी दुखों क्लेशों व रोगों का नाश के लिए वाणी का पाठ करना व सुनना चाहिए। कीर्तन दीवान की समाप्ति के बाद गुरू के लंगर का आयोजन किया गया। इस मौके पर समिति के चेयरमैन पंडित किशन चंद्र शर्मा, संस्थापक राजन मैंदीरत्ता, गुरू द्वारा सहिब के प्रधान गुरूचरन भाटिया, मनोज अदलक्खा, चरनजीत अदलक्खा, मधुर सचदेवा, अनुराग सपरा, हनी सपरा, नोवराज छावड़ा, दीक्षा छावड़ा आदि मौजूद रहे।