Move to Jagran APP

शादी का झांसा देकर सिपाही ने किया शारीरिक शोषण

शादी का झांसा देकर एक सिपाही ने साथी महिला सिपाही का दो साल तक शारीरिक शोषण किया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 22 Jan 2019 01:05 AM (IST)Updated: Tue, 22 Jan 2019 01:05 AM (IST)
शादी का झांसा देकर सिपाही ने किया शारीरिक शोषण

बदायूं : शादी का झांसा देकर एक सिपाही ने साथी महिला सिपाही का दो साल तक शारीरिक शोषण किया। आरोपित सिपाही के शादी से इन्कार करने पर पीड़िता ने एसएसपी से शिकायत की है। घटना से पुलिस महकमे में खलबली मची है।

loksabha election banner

जिला मुख्यालय पर मॉनीटि¨रग सेल में तैनात एक कांस्टेबिल ने 2017 में मुरादाबाद पीटीसी में ट्रे¨नग की थी। इसी दौरान उसका एक महिला ट्रेनीज से संबंध हो गया। प्रेम परवान चढ़ने लगा तो दोनों ने साथ जीने मरने की कसम खाई। कुछ दिन बाद जब ट्रे¨नग खत्म हो गई तो भी दोनों मिलते रहे। इसके बाद सिपाही की पो¨स्टग बदायूं में हो गई तो उसकी महिला साथी सुल्तानपुर चली गई, लेकिन 600 किमी की दूरी भी प्रेम के आड़े नहीं आई। कभी सिपाही वहां चला जाता तो कभी वह महिला सिपाही बदायूं आ जाती। सिपाही ने अपनी महिला साथी को शादी करने का झांसा दिया और दोनों पति-पत्नी की तरह रहने लगे। ऐसे ही दो साल बीत गए। बताते हैं कि जब भी प्रेमिका सिपाही शादी की जिद करती तो सिपाही टाल जाता है। बाद में शादी से साफ इन्कार कर दिया। पीड़िता ने बताया कि इस एक माह में उसने डिप्रेशन के कारण कई बार आत्महत्या की कोशिश भी की। सोमवार को पीड़िता सिपाही ने एसएसपी मिलकर आरोपित सिपाही पर दो साल तक शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। उसने बताया कि उसके दिल में अब क्या है, यह बात आज तक नहीं जान सकी। लगता है कि उसके जीवन में कोई और लड़की आ गई है। स्वजातीय होने के बाद भी आज तक शादी से इंकार करने का कारण समझ में नहीं आया। कुल मिलाकर, जीवन बर्बाद हो गया है। प्रकरण के संबंध में पुलिस अधिकारी कुछ बोलने से कतरा रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.