असामाजिक तत्वों का अड्डा बन गया ओरछी चौराहा
दो जनपदों की सीमा को जोड़ने वाला ओरछी का चौराहा इन दिनों असामाजिक तत्वों का अडडा बन गया है।
फैजगंज बेहटा : दो जनपदों की सीमा को जोड़ने वाला ओरछी का चौराहा इन दिनों असामाजिक तत्वों का अड्डा बन गया है। यहां से महिलाएं व छात्राओं का निकलना मुश्किल हो गया है। शरारती तत्व गंदे कमेंट्स करते हैं।
फैजगंज बेहटा बदायूं जनपद की सीमा पर बसा है। यहां का ओरछी चौराहा पिछले कुछ दिनों से शराबियों का अड्डा बन गया है। शराबी किसी से भी अभद्रता कर देते हैं। 15 दिन पूर्व क्षेत्र के एक फौजी अपनी पत्नी के साथ सम्भल के चंदौसी में शॉपिग को जा रहे थे। उसी समय ओरछी चौराहे पर दो बाइक सवार मनचलों ने फौजी की पत्नी पर फब्तियां कस दीं। जब इसका विरोध किया गया तो दबंग मनचले झगड़े पर अमादा हो गए। हंगामा सुनकर पिकेट पर तैनात सिपाही मौके पर पहुंचे। मनचलों को थाने ले गए। कुछ समय बाद आर्थिक समझौता कर मनचलों को छोड़ दिया। नसीहत न मिलने से इन मनचलों के हौसले और ज्यादा बुलन्द होते जा रहे हैं। वहीं पुलिस की सुस्त कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं।