सांसद और विधायक ने बांटी राहत सामग्री
दातागंज तहसील क्षेत्र में आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप और क्षेत्रीय विधायक राजीव कुमार ने सामग्री बांटी।
By JagranEdited By: Published: Mon, 03 Sep 2018 12:39 AM (IST)Updated: Mon, 03 Sep 2018 12:39 AM (IST)
दातागंज/उसहैत : दातागंज तहसील क्षेत्र में आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप और क्षेत्रीय विधायक राजीव कुमार ¨सह ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में जाकर बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री बांटी। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों से कहा कि वह उनकी हर संभव मदद के लिए तैयार हैं। रविवार को दोनों जनप्रतिनिधि उसहैत इलाके के गांव जटा में पहुंचे। जहां खाद्य सामग्री के पैकेट बांटने के बाद वह कटरा सआदतगंज पहुंचे, जहां बाढ़ पीड़ितों को आसरा कराने के साथ ही उनको राहत सामग्री दी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें