दिव्यांग मानसिक मंदित वृद्धा से दुष्कर्म
जेएनएन बिसौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में घर में अकेली सो रही दिव्यांग मानसिक वृद्ध महिला को गांव का ही दबंग उठा ले गया। उसने अपने घर में बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता बेहोश हुई तो आरोपित उसे छोड़कर फरार हो गया। बंधनमुक्त होने का प्रयास किया तो पीड़िता जमीन पर गिर पड़ी। इससे उसका एक पैर टूट गया।
जेएनएन, बिसौली : कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में घर में अकेली सो रही दिव्यांग मानसिक वृद्ध महिला को गांव का ही दबंग उठा ले गया। उसने अपने घर में बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता बेहोश हुई तो आरोपित उसे छोड़कर फरार हो गया। बंधनमुक्त होने का प्रयास किया तो पीड़िता जमीन पर गिर पड़ी। इससे उसका एक पैर टूट गया। चीख-पुकार पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तब जाकर वहां से निकाला। पीड़ित परिजन घटना की तहरीर लेकर थाने गए, लेकिन पुलिस ने टहला दिया। चार दिन बाद घटना का मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बीती चार मार्च को गांव का एक दबंग घर एक में घुस गया। घर में दिव्यांग वृद्ध महिला लेटी हुई थी। युवक ने उस मानसिक महिला का अपहरण कर दरिदगी की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद पीड़ित परिजन कोतवाली पहुंचे तो पुलिस ने पीड़िता को कोतवाली लाने की बात कहकर रिपोर्ट दर्ज नहीं की। रविवार को ई-रिक्शा में बैठकर पीड़िता कोतवाली पहुंची तो पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने आरोपित की तलाश में दबिश दी, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा। हैवानियत की यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। इंसेट..
पुलिस ने बदलवा दी तहरीर
धाराओं को कम करने के लिए पुलिस ने खेल कर दिया। पीड़िता ने पहली तहरीर में घर से उठा ले जाने की बात है। पुलिस ने यह तहरीर नहीं ली। इसके बाद दूसरी तहरीर ली गई। जिसमें घटना का स्थान पीड़िता का घर दिखाया गया है। यह खेलकर पुलिस ने अपहरण की धारा को कम कर लिया। पुलिस ने धारा 376, 452 और 325 में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वर्जन..
- घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जो तहरीर आई, उसी के आधार पर ही रिपोर्ट दर्ज की गई है। घर से उठाकर ले जाने की बात गलत है।।
पंकज लवानिया, कोतवाल। वर्जन..
- वृद्ध और मंदबुद्धि से रेप करना मानसिक विकृति है। ऐसी सोच गलत दृश्य देखने या फिर गंदी फिल्में देखने से होती है। ऐसे दरिदों को तो इलाज की जरूरत है।
एपी सिंह, प्राचार्य एवं साइक्लोजिस्ट, डिग्री कॉलेज