विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाहनों में आग की घटनाओं पर लगेगा ब्रेक: अब बस-ट्रक और यात्री गाड़ियों में ये सिस्टम लगाना हुआ अनिवार्य

Published: Mon, 19 Oct 2026 06:05 PM (IST)

परिवहन विभाग ने वाहनों में आग की घटनाओं को रोकने के लिए बड़ा कदम उठाया है। अब बस, ट्रक और ...और पढ़ें

एआई इमेज

एआई इमेज

HighLights

  1. पहले जनता से जुड़े वाहन बस, ट्रक, टैंकर और अन्य यात्री वाहनों में लगेंगे स्प्रिंकलर सिस्टम, नुकसान से बचेंगे

जागरण संवाददाता, बदायूं। वाहनों में आग लगने की बढ़ती घटनाओं को रोकने के लिए परिवहन विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। अब सभी वाहनों में स्प्रिंकलर सिस्टम लगाना अनिवार्य होगा। आग लगते ही यह सिस्टम तुरंत सक्रिय होकर पानी का छिड़काव करेगा, जिससे बड़ा हादसा टल सकता है। परिवहन विभाग ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं।

नए पब्लिक वाहनों में कंपनी की ओर से ही स्प्रिंकलर सिस्टम लगकर आ रहा है। पुराने वाहनों में परिवहन विभाग की ओर से अभियान चलाकर सिस्टम लगवाया जाएगा।

विभाग की टीम वाहनों की जांच करेगी और जिन वाहनों में सिस्टम नहीं होगा, उन्हें इसे लगवाने के निर्देश दिए जाएंगे। वाहन चालकों को खुद ही यह सिस्टम अपने वाहनों में लगवाना पड़ेगा।

पिछले कुछ समय में शार्ट सर्किट, इंजन के अधिक गर्म होने, ईंधन लीकेज और वायरिंग में खराबी के कारण वाहनों में आग लगने की घटनाएं बढ़ी हैं। खासकर बस, ट्रक, टैंकर और यात्री वाहनों में आग लगने से जान-माल का भारी नुकसान होता है।

कई बार आग इतनी तेजी से फैलती है कि यात्रियों को बाहर निकलने का मौका भी नहीं मिलता। इन्हीं हादसों को रोकने के लिए यह व्यवस्था लागू की जा रही है।

स्प्रिंकलर सिस्टम में वाहन के इंजन, ईंधन टैंक और अन्य संवेदनशील हिस्सों के पास सेंसर और पानी की छोटी टंकी लगाई जाएगी। जैसे ही तापमान सामान्य से अधिक बढ़ेगा या आग की लपटें उठेंगी।

सेंसर तुरंत सक्रिय हो जाएगा और तुरंत पानी की बारीक फुहार छिड़कने लगेगा। इससे आग फैलने से पहले ही उस पर काबू पाया जा सकेगा और यात्रियों को बाहर निकलने का समय मिल जाएगा।

स्प्रिंकलर सिस्टम लगवाने के ये फायदे

आग लगते ही सेंसर सक्रिय होगा और पानी का छिड़काव शुरू हो जाएगा, आग फैलने से पहले यात्रियों को वाहन से बाहर निकलने का समय मिल सकेगा। इंजन और टैंक के पास लगे सेंसर शुरुआती आग को ही रोक देंगे।

वाहन पूरी तरह जलने से बच जाएगा, जिससे आर्थिक नुकसान कम होगा। सड़क पर चल रहे अन्य वाहनों तक आग फैलने का खतरा कम होगा। सिस्टम के सक्रिय होते ही चालक को आग की जानकारी मिल जाएगी।

 

पिछले समय में वाहनों में आग लगने की तमाम घटनाएं हुई हैं। ऐसी घटनाएं दोबारा न हों, इसके लिए बेहतर कदम उठाया गया है। अब वाहनों में अनिवार्य रूप से स्प्रिंकलर सिस्टम लगवाए जाएंगे। यह सिस्टम वाहनों में आग नहीं लगने देगा। इससे भारी नुकसान बचेगा।

- हरिओम गौतम, एआरटीओ


यह भी पढ़ें- जमीन खरीदने वाले जल्द करा लें रजिस्ट्री: बदायूं में 15% तक बढ़ रहे सर्किल रेट, 2-4 दिनों में लागू होंगे नए दाम