संदिग्ध परिस्थितियों में महिला कांस्टेबल की मौत
सैफुल्लागंज निवासी महिला कांस्टेबल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया लेकिन मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों ने उसका विसरा प्रिजर्व किया है।
जेएनएन, बदायूं: सैफुल्लागंज निवासी महिला कांस्टेबल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया, लेकिन मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों ने उसका विसरा प्रिजर्व किया है। सैफुल्लागंज निवासी महिला कांस्टेबल दीक्षा की तैनात हरदोई जिले में थी। हाल ही में हरदोई से उसका तबादला मुरादाबाद हुआ था। इस वजह से वह अपने घर पर ही ज्वाइनिग टाइम बिता रही थी। गुरुवार की देर रात अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई। परिजन उसको लेकर अस्पताल गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सहसवान कोतवाल राजीव शर्मा ने बताया कि गुरुवार की रात अचानक महिला कांस्टेबल दीक्षा के सीने में दर्द उठा। परिजन उसको लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां उसकी मौत हो गई। मौत की वजह पुष्ट करने के लिए उसका विसरा सुरक्षित किया गया है।