चीनी मिल के नहीं, अब सीधे किसानों के खाते में आएगा भुगतान : कृष्णा राज
बदायूं : केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री कृष्णा राज ने किसानों को कृषि विविधीकरण अपनाकर आ
बदायूं : केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री कृष्णा राज ने किसानों को कृषि विविधीकरण अपनाकर आय दोगुनी करने का सुझाव दिया। उन्होंने किसानों से कहा कि तकनीकी खेती के साथ बकरी, भेड़, मधुमक्खी पालन भी करें, तभी आर्थिक उन्नति होगी। कहा कि किसानों के गन्ना मूल्य का भुगतान चीनी मिलों को नहीं बल्कि सीधे किसानों के खाते में किया जाएगा। पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में कहा कि फसल बीमा कराकर किसान हानि से बचें। विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ¨सचाई के लिए किसानों को समय से विद्युत कनेक्शन दें। उझानी कृषि विज्ञान केंद्र का निरीक्षण करने के बाद यहां पहुंचकर विभागीय अधिकारियों और जन प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। मृदा परीक्षण की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने 21 किसानों को कृषि विभाग के माध्यम से मिनी किट जिसमें उर्द, मूंग, तिल का वितरण किया। कहा कि भारत सरकार का सपना किसानों की आय वर्ष 2022 तक दोगुनी करनी है। किसानों को तकनीकी खेती करके कम लागत में ज्यादा उपज कराकर उनकी आय दोगुनी कराने की दिशा में हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। किसानों को निर्धारित दरों पर समय से निर्धारित दरों पर समय से खाद बीज दवाएं अधिकृत संबंधित आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराना होगा। उन्होंने कहा कि किसान प्रधानमंत्री फसल बीमा अवश्य कराएं उनकी फसल को दैवीय आपदा हानि होने पर बीमा कंपनी भुगतान करेगी। किसानों को फसल बोने से मंडी तक ले जाने में नुकसान होता है, तो बीमा भरपाई अवश्य की जाएगी। विद्युत विभाग के अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि किसानों को ट्यूबवेल कनेक्शन लेने के लिए इधर-उधर भटकना न पड़े। उन्होंने कहा कि हाल में विद्युतीकरण किए गए गांवों में विद्युत विभाग के अधिकारी क्षेत्रीय विधायक ले जाकर एवं बोर्ड लगाकर नारियल तोड़कर उद्घाटन कराएं। इससे पूर्व उन्होंने मीडिया के सवालों का भी जवाब दिया। बकाया गन्ना मूल्य के सवाल पर कहा कि किसानों को गन्ने का भुगतान मिल मालिक के खाते के बजाय अब सीधे उनके बैंक खाते में किया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, दातागंज विधायक राजीव कुमार ¨सह, शेखूपुर विधायक धर्मेन्द्र शाक्य, जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।