खटक और सनक में ले ली मासूमों की जान
ननद की शादी में पति के खर्चा करने की खटक और झगड़े की सनक में प्रेमवती ने अपने भविष्य का कत्ल कर डाला। वहीं खुद की जान भी जोखिम में डालने से गुरेज नहीं रखा।
जागरण संवाददाता, बदायूं : ननद की शादी में पति के खर्चा करने की खटक और झगड़े की सनक में प्रेमवती ने अपने भविष्य का कत्ल कर डाला। वहीं खुद की जान भी जोखिम में डालने से गुरेज नहीं रखा। परिवार वालों के मुताबिक उसकी यही आदत पहले भी कई बार बड़े विवाद की वजह बन गई थी। हालांकि पहले भी उसने खुद को खत्म करने की धमकी देने के साथ ऐसी हरकत भी की थी लेकिन किसी तरह उसे बचा लिया गया। गांव वालों के मुताबिक बिजनेश अपनी बहन की शादी करने की तैयारी में था। जबकि प्रेमवती को यह लगता था कि इस शादी में ससुर और देवर नहीं बल्कि सबसे ज्यादा रकम बिजनेश की खर्च होगी। यही वजह रही कि वह नहीं चाहती थी कि ननद की शादी में पति आगे आकर बात करे। रविवार को लड़का देखने के लिए यह परिवार रवानगी की तैयारी में था। प्रेमवती को यह बात पता लगी तो उसने स्पष्ट मना कर दिया कि बिजनेश रिश्ते की बात करने नहीं जाएगा। एक तरफ बहन का भविष्य था तो दूसरी ओर पत्नी का सम्मान। बताया जाता है कि बिजनेश ने उसे समझाने की काफी कोशिश की लेकिन वह अपनी बात पर अड़ी रही। दोनों के बीच काफी देर कहासुनी के बाद बिजनेश घर के बाहर जाकर बैठ गया। यही बात प्रेमवती को नगवार गुजरी और उसने आवेश में आकर खुद को खत्म करने की ठान ली। इंसेट
फिर सताई बच्चों की चिता
- खुद मौत को गले लगाने से पहले उसने बच्चों के बारे में भी सोचा और कुमाता का रूप लेते हुए दोनों मासूमों को भी विषाख्त खिला दिया। विषाख्त किस तरह से दिया गया, इसकी पड़ताल देर रात तक पुलिस कर रही थी। कमरे में मिले बर्तनों समेत खाद्य पदार्थों को भी प्रिजर्व किया गया है। अपने ही हाथों से औलाद को जहर देकर उसने खुद को मौत के मुंह में धकेलने से जरा भी गुरेज नहीं किया। इंसेट
सूरज ढलने के साथ ही मासूमों की खत्म हुई जिदगी
- रविवार की शाम मोहित व रोहित की जिदगी की आखिरी शाम थी। दोनों दिनभर खेलते-कूदते रहे। जबकि मां-बाप के बीच झगड़े के दौरान भी घर से चले गए थे। लौटे तो मां ने अपने हाथ से उन्हें जो खाने को दिया वो ऐतबार करके खा लिया लेकिन कुछ देर बाद ही उन्हें एहसास हुआ कि जिन हाथों ने उन्हें पाल-पोसकर इतना बड़ा किया, उन्हीं के हाथों उनका कत्ल हो रहा है। हालांकि तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
वर्जन ::
महिला का अपने पति से झगड़ा ननद की शादी को लेकर हुआ था। वह मामले की जांच की जा रही है। अभी परिजन कुछ भी खुलकर नहीं बता रहे हैं। हर तथ्य पर तफ्तीश की जाएगी। जो भी सच निकलकर आएगे उसके अनुरूप कार्रवाई की जाएगी।
- अशोक कुमार त्रिपाठी, एसएसपी