विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मिनी कुंभ ककोड़ा मेला: 17 नवंबर से सजेगा तंबुओं का शहर, मथुरा की रासलीला और कठपुतली शो बनेंगे मुख्य आकर्षण

Published: Sat, 24 Oct 2026 06:17 PM (IST)

ऐतिहासिक मिनी कुंभ ककोड़ा मेला 17 नवंबर से 1 दिसंबर तक आयोजित होगा, जिसमें 24 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा पर ...और पढ़ें

ककोड़ा मेला

ककोड़ा मेला

HighLights

  1. मेला क्षेत्र में जल्द बसने लगेगा तंबुओं का शहर, कार्तिक पूर्णिमा पर होगा मुख्य स्नान

जागरण संवाददाता, बदायूं। रुहेलखंड क्षेत्र के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान कहे जाने वाले मिनी कुंभ ककोड़ा मेला की तैयारियां तेज हो गई हैं। गंगा तट पर सजने वाले इस मेले का आयोजन 17 नवंबर से एक दिसंबर तक किया जाएगा। जिला पंचायत ने मेला क्षेत्र में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने और भूमि के सीमांकन का कार्य तेजी से शुरू कर दिया है, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

जिले में आस्था और संस्कृति का प्रतीक मेला ककोड़ा 17 नवंबर को झंडी पूजन के साथ शुरू होगा। मेला क्षेत्र के फैलाव को देखते हुए जिला पंचायत के इंजीनियर पवन गोयल और जूनियर इंजीनियर अक्षय सिंह के नेतृत्व में अधिकारी लगातार निरीक्षण कर रहे हैं।

मेला स्थल पूर्व पश्चिम दिशा में तीन से पांच किलोमीटर और उत्तर दक्षिण दिशा में चार से छह किलोमीटर के बड़े दायरे में फैला रहता है। इतनी विशाल भूमि पर प्रशासनिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करना एक बड़ी चुनौती होती है, जिसके लिए अधिकारियों ने अभी से कमर कस ली है।

मेले का आकर्षण 24 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर होने वाला पवित्र गंगा स्नान है। इस जिले व आसपास के जनपदों से लाखों श्रद्धालुओं के गंगा तट पर पहुंचने की उम्मीद है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान का खास महत्व होता है, इसलिए मुख्य स्नान के दिन भारी जनसैलाब उमड़ने की पूरी संभावना है। धार्मिक अनुष्ठानों के साथ साथ इस बार मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी विशेष प्रबंध किया गया है।

23 से 25 नवंबर तक आयोजित होने वाले इन कार्यक्रमों में मथुरा की प्रसिद्ध रासलीला, लखनऊ का पारंपरिक कठपुतली शो और बदायूं का स्थानीय जादू शो मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

ये आयोजन श्रद्धालुओं और सैलानियों के मनोरंजन का बेहतरीन जरिया बनेंगे। जिला प्रशासन और पंचायत विभाग के साझा प्रयासों से उम्मीद है कि इस बार का ककोड़ा मेला श्रद्धालुओं के लिए बेहद सुरक्षित, व्यवस्थित और यादगार साबित होगा।

सांस्कृतिक छटा बिखेरेंगे मथुरा की रासलीला और कठपुतली शो

ककोड़ा मेले में इस बार आस्था के साथ संस्कृति का भी संगम देखने को मिलेगा। 23 से 25 नवंबर के बीच आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में मथुरा की रासलीला, लखनऊ के कलाकारों का कठपुतली नृत्य और बदायूं का जादू शो दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे।

यह भी पढ़ें- जमीन खरीदने वाले जल्द करा लें रजिस्ट्री: बदायूं में 15% तक बढ़ रहे सर्किल रेट, 2-4 दिनों में लागू होंगे नए दाम