विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 28, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Noorjahan Artist: बदायूं की नूरजहां के हुनर को प्रख्यात उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने किया सलाम, बताया चमत्कार

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Fri, 28 Oct 2022 02:55 PM (IST)

India Got Talent-Artist Noorjahan of Badaun प्रख्यात उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने नूरजहां के हुनर को काफी सराहा है। लड़की का ...और पढ़ें

India Got Talent-Artist Noorjahan of Badaun: 15 Frame Sketch
India Got Talent-Artist Noorjahan of Badaun: 15 Frame Sketch

UP News, बदायूं, जेएनएन। Artist Noorjahan of Badaun: प्रदेश की बदायूं की नूरजहां फिलहाल विश्व भर में चर्चा का विषय हैं। नूरजहां सिर्फ एक हाथ की मदद से एक ही समय में पेंटिंग में बनाने में हुनरमंद हैं। वह एक साथ एक हाथ से 15 महान हस्तियों तस्वीर बनाकर वाहवाही लूट रही हैं।

नूरजहां के हुनर का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल है। उनके एक हाथ के हुनर को बड़े-बड़े लोग सलाम कर रहे हैं। इस दौरान उनके काम को कई लोगों ने बेहद असंभव बताया तो प्रख्यात उद्योगपति आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने इनके हुनर को 'चमत्कार' बताया है। उन्होंने इसको लेकर एक ट्वीट भी किया है।

बदायूं की नूरजहां को एक फ्रेम में एक हाथ से एक साथ 15 लोगों की तस्वीर बनाने में महारत हासिल है। उसने अपने इस हुनर को अपने यूट्यूब चैनल पर भी डाला है। जिसको देखकर कई लोग कहा रहे हैं कि यह कार्य असंभव है।

आनंद महिंद्रा ने बताया 'चमत्कार'

प्रख्यात उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने नूरजहां के हुनर को काफी सराहा है। लड़की का हुनर देख चकित हुए आनंद महिंद्रा ने कहा- ये तो जादू है। आनंद महिंद्रा ने इसे 'चमत्कार' बताया हैं। आनंद महिंद्रा ने नूरजहां का वीडियो अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया हैं। वीडियो क्लिप में एक हाथ से एक लड़की एक साथ 15 स्केच बनाती हुई दिखाई दे रही है। उन्होंने ट्वीट किया और लिखा कि यह संभव ही कैसे है। जाहिर है वह एक प्रतिभाशाली कलाकार हैं, लेकिन एक बार में 15 चित्रों को चित्रित करना कला से कहीं अधिक है। यह एक चमत्कार है।

नूरजहां की सहायता करने को तैयार आनंद महिंद्रा

आनंद महिंद्रा ने नूरजहां के हुनर को एक बताया 'चमत्कार' बताया है। उन्होंने कहा कि नूरजहां के पास मौजूद कोई भी शख्स इस उपलब्धि की पुष्टि कर सकता है। उन्होंने कहा कि उसे तो प्रोत्साहित किया जाना चाहिए और मुझे तो नूरजहां को छात्रवृत्ति और अन्य तरह की सहायता करने में खुशी होगी।

काफी बढ़ी बदायूं के विजय नगला गांव की नूरजहां की शोरहत

बदायूं के विजय नगला गांव की रहने वाली कलाकार नूरजहां को बचपन से ही ड्राइंग में दिलचस्पी थी और वह हमेशा देशभक्त रही है और राष्ट्र के लिए कुछ करना चाहती है।

एक हाथ से एक साथ 15 लोगों के स्केच

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक लड़की एक ही समय में एक हाथ से 15 अलग-अलग लोगों का स्केच बनाती दिखाई दे रही है। सोशल मीडिया पर शेयर वीडियो क्लिप में नूरजहां को 15 कलम पकडऩे के लिए लकड़ी का फ्रेम बनाते हुए दिखाया गया है। वह लकड़ी के छोटे टुकड़ों में नीले और लाल रंग के पेन लगाती है। वह एक साथ महात्मा गांधी, डॉ बी आर अंबेडकर, भगत सिंह, डॉ राजेंद्र प्रसाद और सुभाष चंद्र बोस जैसी हस्तियों का 15 चित्र बनाती हैं।