Move to Jagran APP

धान की तौल न होने से भाकियू का अनिश्चितकालीन धरना

नगर की मंडी समिति के सरकारी धान क्रय केंद्र पर शनिवार दूसरे दिन भी तौल शुरू नहीं हो सकी। क्रय केंद्र से किसानों को धान में नमी और वारदाना खत्म होने का बहाना बनाकर लौटाया जा रहा है। किसानों की बढ़ती समस्याओं देखकर भाकियू पदाधिकारियों ने क्रय केंद्र पर हंगामा किया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 25 Oct 2020 12:32 AM (IST)Updated: Sun, 25 Oct 2020 05:01 AM (IST)
धान की तौल न होने से भाकियू का अनिश्चितकालीन धरना
धान की तौल न होने से भाकियू का अनिश्चितकालीन धरना

जेएनएन, बिसौली (बदायूं): नगर की मंडी समिति के सरकारी धान क्रय केंद्र पर शनिवार दूसरे दिन भी तौल शुरू नहीं हो सकी। क्रय केंद्र से किसानों को धान में नमी और वारदाना खत्म होने का बहाना बनाकर लौटाया जा रहा है। किसानों की बढ़ती समस्याओं देखकर भाकियू पदाधिकारियों ने क्रय केंद्र पर हंगामा किया। बात न बनने पर भाकियू कार्यकर्ता अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए है। देर शाम तक धरना चलता रहा है।

loksabha election banner

शासन ने किसान हित को जिले धान खरीद को 31 क्रय केंद्र खोले। लेकिन, बिसौली के क्रय केंद्र पर प्रभारी की हठधर्मिता से किसानों को दिक्कत हो रही है। यहां कई दिनों से कोई न कोई बहाना बनाकर धान की तौल नहीं की जा रही है। शुक्रवार को भी भाकियू पदाधिकारियों ने केंद्र पर हंगामा किया। तहसीलदार दीपक चौधरी और सीओ के आश्वासन पर वह शांत हुए थे। शनिवार को भी केंद्र पर तौल शुरू नहीं हुई। इस पर भाकियू पदाधिकारी धान क्रय केंद्र पहुंच कर धरने पर बैठ गए। जिलाध्यक्ष रामचंद्र ने कहा कि धान खरीद सुचारू नहीं होने तक धरना जारी रहेगा। देर शाम तक चले धरने पर कोई अफसर नहीं पहुंचा और नहीं खरीद शुरू हुई। इस मौके पर अशोक कुमार चौहान, रामचंद्र, अशोक चौहान, संजय कुमार, राजेंद्र सिंह, रामतीर्थ यादव, श्रीपाल सिंह यादव, किशनवीर यादव, आदि भाकियू पदाधिकारी मौजूद रहे। वर्जन

केंद्र पर मोटा धान खरीदा जा रहा है। लेखपाल भेजकर मामले की जांच कराएंगे।

दीपक चौधरी, तहसीलदार


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.