वित्तमंत्री जी सुनिए ::: महंगाई के दौर में बढ़े पेंशन की रफ्तार व ब्याज दरें
बैंक में जाओ फॉर्म भरो लंबी लाइन में घंटों तक लगो। तब जाकर बैंक का कोई भी काम हो पाता है। बैंक खाते में जमा धनराशि पर ब्याज भी सामान्य ही मिलता है। वर्षों तक पेंशन नहीं बढ़ाई जाती। महंगाई के इस दौर में जरूरी है कि पेंशन भी बढ़े। यह कहना है कि विभिन्न विभागों से सेवानिवृत्त हुए सरकारी कर्मचारियों का। केंद्र सरकार के आगामी बजट में महंगाई के दौर में पेंशन की रफ्तार व ब्याज दरें बढ़ने की आस लगाए हैं।
जागरण संवाददाता, बदायूं : बैंक में जाओ, फॉर्म भरो, लंबी लाइन में घंटों तक लगो। तब जाकर बैंक का कोई भी काम हो पाता है। बैंक खाते में जमा धनराशि पर ब्याज भी सामान्य ही मिलता है। वर्षों तक पेंशन नहीं बढ़ाई जाती। महंगाई के इस दौर में जरूरी है कि पेंशन भी बढ़े। यह कहना है कि विभिन्न विभागों से सेवानिवृत्त हुए सरकारी कर्मचारियों का। केंद्र सरकार के आगामी बजट में महंगाई के दौर में पेंशन की रफ्तार व ब्याज दरें बढ़ने की आस लगाए हैं। कर्मचारियों का कहना है कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों को निश्चित धनराशि पर ही जीवनयापन करना पड़ता है। अन्य किसी प्रकार का कमाई का जरिया न होने की वजह से यही धनराशि सोच समझकर खर्च करनी होती है। महंगाई तो बढ़ रही है लेकिन पेंशन नहीं। उतनी ही पेंशन में महंगी चीजें घर पर खरीदकर लाना मुमकिन नहीं हो रहा। बैंकों में सीनियर सिटिजन्स के लिए अलग से काउंटर लगाने की बात तो की जाती है लेकिन अमल में नहीं लाई जाती।
पेंशनर्स के लिए सरकार को विशेष सुविधा देनी चाहिए। बैंक हो या कोई और विभाग। हर जगह सहूलियत हो। नियम ऐसा बनाएं कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों का हर जगह सम्मान हो।
- खिजर अहमद
सेवानिवृत्त कर्मचारियों के सामने सबसे बड़ी समस्या बैंक की रहती है। घंटों लाइन में लगकर बैंक में काम हो पाता है। बैंक खाते में जमा धनराशि पर ब्याज बढ़ाए जाने की उम्मीद है।
- डॉ. विष्णु प्रकाश मिश्रा
पेंशनर्स को पेंशन संबंधी बहुत परेशानी होती है। वर्षों से उनकी पेंशन बढ़ाई ही नहीं गई है। आज के समय महंगाई को देखते हुए पारिवारिक पेंशन बढ़े तो पेंशनधारियों को सुविधा मिलेगी।
- चंद्रकांता देवी
सेवानिवृत्त कर्मचारियों की परेशानी कम नहीं हो पा रही है। बैंक खाते में जमा धनराशि पर सामान्य लोगों से ज्यादा ब्याज देना चाहिए। सीनियर सिटीजन के लिए बैंक में अलग से काउंटर खोलना चाहिए। जिससे बुजुर्गों को घंटों खड़े रहने की दिक्कत न हो। कर्मचारी लगातार पुरानी पेंशन बहाली की मांग कर रहे हैं उम्मीद है कि केंद्र सरकार के बजट में पुरानी पेंशन का जिक्र जरूर होगा।
- प्रेमप्रकाश पांडेय, संरक्षक, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद।