Move to Jagran APP

सबसे कम उम्र के विधायक बने हिमांशु यादव

जागरण संवाददाता बदायूं जिले की शेखूपुर विधानसभा से विजयी हुए हिमांशु यादव प्रदेश के सबसे कम उम्र के नवनिर्वाचित विधायक हैं। हिमांशु यादव अभी सिर्फ 24 साल के हैं। उनके पिता इसी सीट से 2012 में विधायक बने थे। वहीं उनके बाबा बनवारी लाल यादव भी पूर्व में विधायक और मंत्री रह चुके हैं। हिमांशु ने निवर्तमान विधायक धर्मेंद्र शाक्य को 5661 वोटों से पराजित किया है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 11 Mar 2022 12:54 AM (IST)Updated: Fri, 11 Mar 2022 12:54 AM (IST)
सबसे कम उम्र के विधायक बने हिमांशु यादव

जागरण संवाददाता, बदायूं : जिले की शेखूपुर विधानसभा से विजयी हुए हिमांशु यादव प्रदेश के सबसे कम उम्र के नवनिर्वाचित विधायक हैं। हिमांशु यादव अभी सिर्फ 24 साल के हैं। उनके पिता इसी सीट से 2012 में विधायक बने थे। वहीं उनके बाबा बनवारी लाल यादव भी पूर्व में विधायक और मंत्री रह चुके हैं। हिमांशु ने निवर्तमान विधायक धर्मेंद्र शाक्य को 5661 वोटों से पराजित किया है।

loksabha election banner

शेखूपुर विधानसभा सीट से सपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हिमांशु यादव को कुल 104920 वोट मिले। जबकि उनके प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशी और पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य को 99259 वोट ही मिले। हिमांशू ने 5661 वोटों से जीत हासिल की। पुश्तैनी प्रतिद्वंद्विता निभाने में कामयाब रहे हिमांशु

जागरण संवाददाता, बदायूं : गंगा की कटरी के इलाका शेखूपुर विधानसभा सीट पर सपा के हिमांशु यादव पुश्तैनी प्रतिद्वंद्विता निभाने में कामयाब रहे। सपा के पूर्व मंत्री स्वर्गीय बनवारी सिंह यादव और भाजपा के पूर्व मंत्री भगवान सिंह शाक्य के बीच यहां वर्षों से मुकाबला होता रहा। दोनों परिवारों के बीच इस बार भी मुकाबला हुआ और इस बार सपा ने भाजपा से सीट छीन ली।

बनवारी सिंह यादव ने यहां से 2012 में अपने पुत्र आशीष यादव को विधायक बनवाया था। जबकि 2017 में यहां से भगवान सिंह शाक्य अपने पुत्र धर्मेंद्र शाक्य को विधायक बनवाने में कामयाब हो गए थे। भाजपा से फिर धर्मेंद्र शाक्य मैदान में थे, जबकि आशीष यादव ने इस बार अपने पुत्र हिमांशु यादव को चुनावी समर में उतारा था। मौर्य-शाक्य, यादव और मुस्लिम वोटरों की बाहुल्यता के बीच लड़ाई तो बहुत करीबी रही, लेकिन हिमांशु यादव ने चुनाव जीतकर अपने बाबा और पिता से मिली राजनीतिक विरासत को सहेजने के लिए अपनी पारी की शुरूआत कर दी है। बसपा ने यहां से पूर्व विधायक मुस्लिम खां को मैदान में उतारा था, भाजपा उम्मीद लगाए बैठी थी कि मुस्लिम वोटरों का बंटवारा हो जाएगा और वह बाजी जीत लेगी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका।

सपा से फूफा-भतीजे जीते चुनाव

जिले में फूफा और भतीजे ने एक ही पार्टी से जीत हासिल की है। यह फूफा भतीजे हैं सहसवान से सपा के ब्रजेश यादव और शेखुपुर से हिमांशु यादव। ब्रजेश यादव क्षेत्र के निवर्तमान विधायक ओंकार सिंह यादव के पुत्र हैं, जो कि मंत्री रहे स्वर्गीय बनवारी सिंह यादव के दामाद हैं। ब्रजेश यादव के साले आशीष यादव जो कि उसे क्षेत्र के पूर्व विधायक रहे हैं शेखूपुर से जीते सपा के हिमांशु यादव आशीष यादव के पुत्र हैं। इस तरह इस चुनाव में फूफा और भतीजे की जीत चर्चा में बनी हुई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.