कार की टक्कर से दो बाइक सवार घायल
तेज रफ्तार कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
By JagranEdited By: Published: Mon, 11 Nov 2019 05:38 PM (IST)Updated: Mon, 11 Nov 2019 05:38 PM (IST)
फोटो 11 बीडीएन - 09 संस, सहसवान : तेज रफ्तार कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सोमवार सुबह करीब 11 बजे बदायूं-मेरठ हाइवे पर जरीफनगर थाना क्षेत्र में महावा नदी के पुल के पास हुआ। नगला चोई निवासी सुरेश पुत्र अनोखे लाल अपने चाचा राजेंद्र पुत्र हरनाम सिंह के साथ बाइक से दहगवां जा रहा था। रास्ते में पुल के पास सामने से आ रही वेगन आर कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजन घायलों को इलाज के लिए निजी चिकित्सक के यहां ले गए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें