दिव्यांगों को शिक्षित कराने के लिए करें योगदान : धर्मेंद्र शाक्य
जिला पंचायत के सभागार में योगदान सेवा संस्थान की ओर से दिव्यांगों के लिए निश्शुल्क कार्यक्रम शुरू किया गया है।
बदायूं : जिला पंचायत के सभागार में योगदान सेवा संस्थान की ओर से शुरु हुए दिव्यांगों के निश्शुल्क विद्यालय का उद्घाटन हुआ। मुख्य अतिथि शेखूपुर विधायक ने दिव्यांगों के ज्यादा से ज्यादा मदद करने व उन्हें शिक्षित करने में योगदान देने को प्रेरित किया। संस्थान के अध्यक्ष एनएमएसएन दास कॉलेज के प्रवक्ता डॉ. शिवराज ¨सह ने निश्शुल्क विद्यालय में दिव्यांगों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताया।
विशिष्ट अतिथि नगर पालिका चेयरमैन दीपमाला गोयल ने कहा कि दिव्यांगों को देवताओं ने बनाया है। इसलिए उनकी विशेष देखरेख की आवश्यकता है। उन्हें भी पढ़ने-लिखने का अधिकार है। सभी लोगों को उनके आगे बढ़ने में सहयोग करना चाहिए। पूर्व राज्यमंत्री हीरा लाल कश्यप, भाजपा की महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सीमा राठौर, भाजपा के जिला महामंत्री राजेश्वर ¨सह पटेल और इलाहाबाद से आए राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त दीपक त्रिपाठी ने दिव्यांगों की मदद को आगे आने को कहा। संस्थान के उपाध्यक्ष डॉ. भास्कर शर्मा व सचिव सुरेंद्र गंगवार ने बताया कि विद्यालय में दिव्यांग बच्चों ने पर होने वाला खर्च योगदान सेवा संस्थान की ओर से वहन किया जाएगा। दास कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजीव सक्सेना, अमित कुमार, नीरज भटनागर, राघवेंद्र ¨सह, सुमित कुमार, राम मोहन, चंद्रमोहन भटनागर आदि का योगदान रहा। वक्ताओं ने बदायूं के हर दिव्यांग बच्चे को सुविधा देकर उन्हें भी सामान्य लोगों की तरह ही जीवनयापन कराने का आह्वान किया।