हर्रायपुर उप्रावि को राज्य स्तर पर मिला स्मार्ट क्लास का पुरस्कार
उच्च प्राथमिक विद्यालय हर्रायपुर ने राज्य स्तर पर स्मार्ट क्लास का पुरस्कार प्राप्त किया है।
बिसौली : उच्च प्राथमिक विद्यालय हर्रायपुर ने राज्य स्तर पर स्मार्ट क्लास का पुरस्कार प्राप्त किया है। यह पुरस्कार प्रदेश के बेसिक शिक्षा के शिक्षा निदेशक डॉ.सर्वेद्र विक्रम बहादुर ¨सह ने लखनऊ में प्रदान किया। यह विद्यालय वर्ष 2005 में स्थापित हुआ। वर्ष 2010 में यहां कुंवरसेन सहायक अध्यापक के रूप में पहुंचे। उन्होंने इस विद्यालय को जनपद में पहली बार वर्ष 2013 में स्मार्ट क्लास से जोड़ा। बच्चों को लेपटॉप, प्रोजेक्टर, कंप्यूटर आदि से शिक्षा ग्रहण करने का सुझाव शिक्षा विभाग को दिया। इस कार्य में समाज के लोगों ने उनका साथ दिया।
क्षेत्र के प्रमुख समाजसेवी रवि प्रकाश अग्रवाल, अर¨वद अग्रवाल, विनय प्रकाश अग्रवाल, विनय कुमार शर्मा, विजय बहादुर सक्सेना आदि लोगों ने लैपटॉप, कंप्यूटर स्कूल के बच्चों को मुहैया कराए। इन्हीं उपलब्धियों के कारण वर्ष 2016 में शिक्षक कुंवरसेन को तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने सम्मानित किया। इसके साथ पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी, तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी सम्मानित किया। आज वह अपने विद्यालय को समय से एक घंटा पूर्व खोलते हैं। समय-समय पर होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं में भी अपने छात्र-छात्राओं को प्रतिभाग कराते हैं। स्कूल को इस ऊंचाई तक पहुंचाने में प्रभारी प्रधानाध्यापक सत्यपाल ¨सह, शोभित यादव, अनुदेशक राजेश कुमार शाक्य व प्रिया यादव का भी विशेष सहयोग रहा।