हज यात्रियों को 20 को दी जाएगी ट्रे¨नग
हज पर जाने वाले जिले के हज यात्रियों को 20 जून को ट्रे¨नग दी जाएगी।
By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Jun 2018 01:00 AM (IST)Updated: Mon, 18 Jun 2018 01:00 AM (IST)
बदायूं : हज पर जाने वाले जिले के हज यात्रियों को 20 जून को ट्रे¨नग दी जाएगी। सदस्य जिला हज कमेटी एवं ट्रेनर हाजी अफजाल उद्दीन अहमद ने बताया कि घंटाघर स्थित मदरसा शमसुल उलूम में सुबह 9 बजे से अपराह्न 11:30 बजे तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। हज के सभी अरकानों को विस्तार से बताया जाएगा। केंद्र प्रभारी मुफ्ती शमशाद हुसैन रिजवी ने बताया कि इस साल जिले से 300 यात्री हज पर जाएंगे जिनमें 159 पुरुष और 141 महिलाओं ने आवेदन किया है। उन्होंने हज यात्रियों से प्रशिक्षण में समय से प्रतिभाग करने का आह्वान किया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें