Move to Jagran APP

बख्शे नहीं जाएंगे बुलंदशहर कांड के दोषी: ग्रीश

नगर विकास राज्य मंत्री ग्रीश चंद्र यादव ने बुलंदशहर की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 06 Dec 2018 12:04 AM (IST)Updated: Thu, 06 Dec 2018 12:04 AM (IST)
बख्शे नहीं जाएंगे बुलंदशहर कांड के दोषी: ग्रीश
बख्शे नहीं जाएंगे बुलंदशहर कांड के दोषी: ग्रीश

बदायूं : नगर विकास राज्य मंत्री ग्रीश चंद्र यादव ने बुलंदशहर की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। कहा कि जांच चल रही है। दोषियों को किसी भी कीमत पर बक्शा नहीं जाएगा। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी न होने के सवाल पर कहा कि भाजपा की सरकार में किसी को संरक्षण नहीं मिलता है। दूसरी सरकारों में ऐसा होता था। बसपा सुप्रीमो के बयान पर उन्होंने बोले, अगर देश में भाजपा की सरकार हो तो क्या ¨हदूवादी संगठन देश छोड़ कर चले जाएं। भाजपा सांसद सावित्री बाई फुले के मंदिर विरोधी बयान पर कहा कि यह पार्टी का बयान नहीं है। उनका निजी बयान हो सकता है। अयोध्या में मंदिर जरूर बनेगा।

loksabha election banner

बुधवार को जिले के दौरे पर आए नगर विकास राज्यमंत्री ने भाजयुमो के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश यादव के आवास पर पत्रकारों से बातचीत में शहरों में गंदगी पर कहा कि इस मुद्दे पर पूरे देश में जो काम हमारी सरकार कर रही है, वह कोई नहीं कर सकता। वार्डों से गंदगी को दूर करने के लिए स्वच्छ वातावरण अभियान शुरू किया गया है। अभियान के तहत वहां के 15 सभ्रांत नागरिकों की टीम का गठन किया जाएगा जो गंदगी करने वालों से रोका-टोकी करेंगे। योगी के हनुमान जी पर दिए गए बयान को तोड़ मरोड़कर पेश करने वाला बताया। इस दौरान सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, दीपमाला गोयल, राजेश यादव आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.