सरकारी नल अब पानी नहीं देते, धूल फांकते हैं
नगर पालिका प्रशासन की अनदेखी से शहर के सरकारी नल अब पानी नहीं देते।
बदायूं : नगर पालिका प्रशासन की अनदेखी से शहर के सरकारी नल अब पानी नहीं देते। हां, धूल जरूर फांक रहे हैं। शहर के कई स्थानों पर सरकारी नल खराब पड़े हैं। कई जगह उखड़ने भी लगे है। लोगों की शिकायतों के बाबजूद जिम्मेदारों ने आज तक इन खराब पड़े नलों को ठीक कराना उचित नही समझा।
शहर के मुहल्ला जवाहरपुरी में सरकारी नल कई वर्षो से खराब पड़ा है। यहां के बा¨सदों ने कई बार पालिका प्रशासन से शिकायत भी की लेकिन कोई भी सुनवाई नही हुई। इसी प्रकार शहर के बीचों बीच गद्दी चौक पर नल खराब पड़ा है। सबसे व्यस्त इलाके पर सरकारी नल खराब को सही कराने को किसी ने भी आवाज नही उठाई। नई सराय के पास सरकारी नल खराब होने की वहां के लोगों की शिकायत का किसी अधिकारी पर कोई असर नही पड़ता है। इसके अलावा बीएसएनएल दफ्तर वाली गली का सरकारी नल की बदहाल स्थिति में है। यहां के लोगों ने भी शिकायत की लेकिन इस शिकायत पर भी कोई गौर नही किया। सरकार ने लाखों रूपये की लागत से लगे इन नलों को इस लिए लगाया गया जिससे राहगीरों को पानी पीने की किल्लत न हो लेकिन लंबे अर्से से खराब नलों को सही नही कराया गया। लोगों में आक्रोश है। वर्जन
- जहां खराब हैंडपंप मिले हैं उनका रिबोर कराने के निर्देश दिए हैं। शहर की पेयजल व्यवस्था को बेहतर किया जा रहा है।
दीपमाला गोयल, चेयरमैन