गोवर्धन पूजा कर किया अन्नकूट का भंडारा
दीपावली के अगले दिन गुरुवार को गोवर्धन पूजा का त्योहार श्रद्धा के साथ मनाया गया।
बदायूं : दीपावली के अगले दिन गुरुवार को गोवर्धन पूजा का त्योहार श्रद्धा के साथ मनाया गया। जगह-जगह गोबर से विशाल आकृति बनाकर गोवर्धन महाराज का पूजन किया गया। कहीं घरों में तो कहीं मुहल्लों में एक साथ गोवर्धन पूजन का कार्यक्रम हुआ। यूं तो यह पर्व इंद्र के प्रकोप से गोकुल वासियों की रक्षा के लिए भगवान कृष्ण के गोवर्धन पर्वत उठाने की घटना की स्मृति में मनाया जाता है, लेकिन इस त्योहार के माध्यम से गोवंश की पूजा कर उनके संरक्षण का भी संदेश दिया गया। त्योहार पर घरों में उल्लास का माहौल दिखाई दिया।
गोवर्धन पूजा के पर्व पर श्री वाष्र्णेय कल्याण समिति की ओर से ओवरब्रिज के नीचे आदि शक्ति मां दुर्गा मंदिर के प्रांगण में अन्नकूट का भंडारा किया गया। जो सुबह 11 बजे से प्रारंभ होकर देर रात तक चला। सर्वप्रथम सुबह श्री वाष्र्णेय कल्याण समिति के सदस्यों ने समिति अध्यक्ष श्याम वाष्र्णेय, सचिव र¨वद्र वाष्र्णेय, महिला अध्यक्ष विमलेश वाष्र्णेय, महिला सचिव सीता वाष्र्णेय के नेतृत्व स्थानीय आदि शक्ति मां दुर्गा मंदिर प्रांगण में गिरिराज महाराज जी को अन्नकूट के प्रसाद का भोग लगाकर कन्याओ को भोजन कराकर भंडारा प्रारंभ किया गया। अशोक वाष्र्णेय, अजय वाष्र्णेय, राजकमल गुप्ता के नेतृत्व में अन्नकूट का प्रसाद का वितरण हुआ। इस मौके पर समिति पूर्व अध्यक्ष राकेश गुप्ता, सुनील वाष्र्णेय, सनी वाष्र्णेय, पीयूष वाष्र्णेय, मुनीश गुप्ता, नीतेश वाष्र्णेय, नवनीत गुप्ता शोन्टू, जितेंद्र वाष्र्णेय, पुष्पेंद्र वाष्र्णेय, महिला ¨वग से ममता वाष्र्णेय, रेखा वाष्र्णेय, रागिनी वाष्र्णेय, दर्शना वाष्र्णेय आदि मौजूद रहीं।
संसू, कुंवरगांव : गोवर्धन पूजा का पर्व उल्लास के साथ मनाया गया। घरों में गौ वंश की पूजा की गई तथा अन्नकूट का भोग लगाया गया। घरों में गाय के गोबर से गोवंश के प्रति रूप बना कर उन्हें पूजा गया। चौमुखी मंदिर पर बांटा गया अन्नकूट का प्रसाद
संसू, इस्लामनगर : कस्बे के मुहल्ला टंकी रामघाट रोड स्थित चौमुखी मंदिर पर गोवर्धन पर्व के दौरान अन्नकूट प्रसाद के भंडारे का आयोजन हुआ। मंदिर प्रांगण में कस्बे व क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद प्राप्त किया। इस दौरान भंडारे के आयोजक नगर के समाजसेवी क¨वद्र कुमार आर्य, गुड्डू गुप्ता, डॉ.भुवनेश कुमार गुप्ता आदि का विशेष सहयोग रहा। इसके अलावा मुहल्ला वाष्र्णेय स्ट्रीट स्थित राधाकृष्ण मंदिर पर भी गोवर्धन पर्व के मौके पर अन्नकूट प्रसाद के भंडारे का आयोजन हुआ।भंडारे के दौरान राजेश कुमार आढ़ती, दिनेश कुमार आढ़ती, विनीत आढ़ती, कमल गुप्ता, हिमांशु गुप्ता आदि मौजूद रहे।