बदायूं में गंगा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी, 19 यात्री घायल; दिल्ली से कानपुर जा रही थी
दिल्ली से कानपुर जा रही एक डबल डेकर बस गंगा एक्सप्रेसवे पर चालक को झपकी आने के कारण पलट गई, ...और पढ़ें
HighLights
दिल्ली से कानपुर जा रही डबल डेकर बस पलटी।
चालक को झपकी आने से हुआ हादसा, 19 घायल।
एक गंभीर घायल यात्री मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
जागरण संवाददाता, बदायूं। दिल्ली से कानपुर जा रही डबल डेकर बस शुक्रवार तड़के गंगा एक्सप्रेसवे पर चालक को झपकी आने के कारण डिवाइडर से टकराकर पलट गई।
हादसा पिलर नंबर 177.2 के पास करीब 3:50 बजे हुआ। बस में करीब 20 से 25 यात्री सवार थे। हादसे में 19 लोग घायल हुए हैं। गंभीर घायल एक यात्री को जिला अस्पताल से मेडिकल कालेज रेफर किया गया।
पुलिस के अनुसार बस दिल्ली से कानपुर जा रही थी। बस में 65 यात्री सवार थे। कानपुर निवासी चालक अंकित को अचानक झपकी आने से बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और पलट गई।
पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी वजीरगंज और जिला अस्पताल भेजा। बस को क्रेन की मदद से एक्सप्रेसवे से हटाकर रेस्ट एरिया में खड़ा कराया है।
ये लोग हुए घायल
कानपुर के कल्याणपुर निवासी ब्रजेश उपाध्याय, कानपुर के मडावली निवासी मयक झा, कानपुर देहात के पुखरामा निवासी सौरभ, कल्याणपुर निवासी विवेक, कानपुर देहात निवासी सदीप, गया बिहार निवासी सत्यनंद, कानपुर के किदवई नगर निवासी सलील, पनकी निवासी अजय, कानपुर नगर निवासी शिवम, कानपुर निवासी हरिश्याम, चालक कानपुर निवासी अंकित, दिल्ली के मडावली निवासी मगतराम, रोहिणी सेक्टर-16 निवासी ममता, कानपुर के कल्याणपुर निवासी विधान, रोहिणी सेक्टर-16 निवासी हरमईनी व शकुंतला, कानपुर निवासी खुशी, अंबागंज निवासी सुशांत और कानपुर के दर्शनपुरा निवासी रिषभ गुप्ता घायल हुए। रिषभ को गंभीर हालत में मेडिकल कालेज भेजा गया।
