Move to Jagran APP

उड़ा गुलाल लुटाया मेवा, गूंज उठा जय गणपति देवा

By Edited By: Published: Tue, 10 Sep 2013 12:17 AM (IST)Updated: Tue, 10 Sep 2013 12:25 AM (IST)

बदायूं : वैनायकी चतुर्थी पर सोमवार को शहर में धूमधाम से गणेशोत्सव का आगाज हुआ। कई संगठनों द्वारा मनाए जा रहे इस कार्यक्रम में गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया की गूंज के साथ लोगों ने खूब अबीर गुलाल उड़ाया। मेवा मिष्ठान बांटे।

loksabha election banner

सभी देवी-देवताओं में प्रथम पूजनीय भगवान गणेश को रिझाने के लिए सोमवार से शहर में गणेश उत्सव का आगाज हुआ। श्री गणेश सेवा मंडल की ओर से बिरुआबाड़ी मंदिर के निकट भोले धाम में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मंडल की ओर से आयोजित कलश एवं शोभा यात्रा लक्ष्मी लान से शुरू हुई। पं. हरिशंकर मिश्र द्वारा मंत्रोच्चार से गणेश मूर्ति की पूजा-अर्चना की गई। शोभा यात्रा में पीत वस्त्रधारी महिलाएं सिर पर गणेश प्रतिमाएं लिए गणेश का गुणगान कर रहीं थीं। शोभायात्रा में शामिल विभिन्न देवी-देवताओं की झांकियां मन मोह रहीं थी। भोले धाम पर यात्रा समाप्त हुई। यहां प्रतिमाएं स्थापित की गई। वहीं शाम को बाल व्यास कनिका द्वारा गणेश महिमा का बखान किया गया। इस दौरान चेयरमैन ओमप्रकाश मथुरिया, वीरेंद्र वाष्र्णेय, गजेंद्र गुप्ता, संतोष गुप्ता, हरविंदर सिंह, कुंती मथुरिया, प्रिया वैश्य आदि शामिल रहे। वहीं सार्वजनिक गणेश महोत्सव समिति की ओर से चौधरी सराय तिलपुरा में गणेश प्रतिमा स्थापित की गई। इससे पहले शोभायात्रा निकाली गई।

सर्राफा बाजार में भी मराठियों द्वारा सर्राफ समिति के सहयोग से आयोजित गणेशोत्सव में सुबह शोभायात्रा निकाली गई। वहीं मुंबई से आई गणेश प्रतिमा स्थापित की गई। इस दौरान माणिक पाटिल, राजीव देवल, रामहरि फड़तरे, अरविंद गुप्ता, आशू कटारिया, शरद रस्तोगी आदि थे। इसके अलावा शहवाजपुर, जालंधरी सराय, ब्राह्मपुर आदि में भी यह उत्सव मनाया गया।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.