शौच के बहाने ले जाकर दोस्तों ने की थी आकाश की हत्या
संवाद सूत्र इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांच चांदपुर निठाया में हुई आकाश की हत्या का पुलिस ने 12 घंटे में राजफाश किया। आकाश की हत्या उसके दोस्तों ने अवैध संबंधों के चलते की। वह उसको शौच के बहाने जंगल में लेकर गए। वहां धारदार हथियार से हमला कर गला दबाकर उसकी हत्या की। मृतक के पिता ने चार दोस्तों पर हत्या का आरोप लगा तहरीर दी थी।
संवाद सूत्र, इस्लामनगर : थाना क्षेत्र के गांच चांदपुर निठाया में हुई आकाश की हत्या का पुलिस ने 12 घंटे में राजफाश किया। आकाश की हत्या उसके दोस्तों ने अवैध संबंधों के चलते की। वह उसको शौच के बहाने जंगल में लेकर गए। वहां धारदार हथियार से हमला कर गला दबाकर उसकी हत्या की। मृतक के पिता ने चार दोस्तों पर हत्या का आरोप लगा तहरीर दी थी। पुलिस ने पकड़े दोनों दोस्तों से पूछताछ की, तो उन्होंने अपना गुनाह कुबूल किया। पुलिस ने उन्हें आला कत्ल बरामद कर जेल भेज दिया।
शुक्रवार शाम से गांव निवासी आकाश लापताथा। शनिवार सुबह उसकी लाश गांव से दूर खेत में बनी पानी की सिचाई को बनी नाली में मिली थी। शरीर पर चोटों के निशान और गले में कपड़े का फंदा का निशान था। मृतक के पिता चमन सिंह ने चार दोस्तों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने तफ्तीश शुरू की, तो जिन आरोपितों को नाबालिग माना जा रहा था। वह बालिग निकले। दो युवकों ने घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपित शिवम उर्फ शुभम और सोनू को गिरफ्तार कर लिया। वर्जन ..
मृतक के पिता ने उसके चार दोस्तों के खिलाफ आशंका जाहिर करते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। मामले का वर्कआउट हो चुका है दो आरोपितों ने घटना को अंजाम दिया था। उन्होंने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।
- जसवीर सिंह, एसएचओ इस्लामनगर