चुनावी समर के लिए जिला अफसरों ने कसी कमर
चुनाव का एलान होते ही जिला प्रशासन हरकत में आ गया। होर्डिग बैनर आदि हटाए जाने लगे हैं।
बदायूं : चुनाव का एलान होते ही जिला प्रशासन हरकत में आ गया। होर्डिग, बैनर आदि हटाए जाने लगे।
हालांकि मतदाता सूची अपडेशन, मतदान केंद्र, बूथों की स्थिति के साथ ही प्रशासनिक व्यवस्थाओं का खाका खींचा जा चुका था। रविवार शाम को डीएम दिनेश कुमार सिंह और एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने इन्हीं तैयारियों और आचार संहिता पालन के लिए किए गए इंतजामों को प्रेसवार्ता कर मीडिया से साझा किया। साथ ही, मतदाताओं से निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की।
12 जोन और 315 सेक्टर तय
जिले में कुल छह विधानसभा सीट हैं। दो लोकसभा क्षेत्र लगते हैं। बदायूं सीट में सदर के साथ बिसौली, बिल्सी, सहसवान के अलावा संभल जिले की गुन्नौर विधानसभा भी लगती है। वहीं बदायूं के शेखूपुर और दातागंज विधानसभा क्षेत्र आवला लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। प्रशासनिक दृष्टि से सभी छह विधानसभा क्षेत्रों के लिए तैयारी कर ली गई। जिले को 12 जोन और 215 सेक्टर में बांटा गया है। 2535 बूथों पर मतदान, 367 अतिसंवेदनशील
जिले में 2537 बूथों पर मतदान कराया जाएगा। इनमें 367 अतिसंवेदनशील बूथ चिह्नित किए गए हैं। पारदर्शी चुनाव कराने के लिए 12 जोनल और 215 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। इन अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। इस बार चुनाव ईवीएम और वीवीपैट से कराया जाएगा। इसके लिए जिला मुख्यालय से लेकर तहसील और ब्लॉक मुख्यालयों तक मतदाताओं को भी प्रशिक्षित किया गया है। हर बूथ पर प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मुस्तैद रहेंगे। मतदाता को किसी भय या दबाव में आने की जरूरत नहीं है।