कोर्ट के आदेश पर छेड़छाड़ का मुकदमा
बदायूं : सहसवान में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर महिला से छेड़छाड़ व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा
By Edited By: Published: Mon, 24 Nov 2014 12:20 AM (IST)Updated: Mon, 24 Nov 2014 12:20 AM (IST)
बदायूं : सहसवान में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर महिला से छेड़छाड़ व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है।
थाना क्षेत्र के गाव चमरपुरा निवासी सरबती देवी पत्नी वीरेंद्र ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि वह गत 28 सितंबर को शाम छह बजे के करीब जंगल में शौच को गई थी। तभी गाव के नेकसे पुत्र सूरज ने उसे बदनियती से दबोच लिया और वह उसके साथ अश्लील हरकते करने लगा। शोर मचाने पर खेतों में काम कर रहे ग्रामीण आ गए। जिन्हे देखकर युवक मुकदमा लिखाने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें