बिना डरे घरेलू हिसा का सामना करें बालिकाएं
खुनका स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं को घरेलू हिंसा को लेकर जागरूक किया गया।
बदायूं : खुनक के राजकीय हाईस्कूल में महिला सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उपनिरीक्षक रेनू देवी ने महिलाओं के लिए मदद को जारी हेल्पलाइन नंबरों के बारे में रूबरू कराया। छात्राओं को महत्वपूर्ण नंबर भी नोट कराए। नवादा स्थित अग्निशमन विभाग के रियाज अहमद ने आग लगने पर बचाव के तरीके बताए। जिला प्रोवेशनल कार्यालय के हरवेंद्र कुमार ने बिना डरे साहस के साथ साइबर अपराध और घरेलू हिसा का सामना करने के बारे में बताया। महिला बाल विकास से आईं सुपरवाइजर विजय लक्ष्मी महिला स्वास्थ्य व सुरक्षा के बारे में जानकारी दी। प्रधानाचार्य नूतन रानी ने बताया कि कार्यक्रम के माध्यम से बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी दी गई है। आगे भी बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए जाएंगे। शिक्षिका अंजलि शर्मा व वैशाली का योगदान रहा। मुसीबत में हेल्पलाइन पर करें फोन
बिसौली : क्षेत्र के गांव साहनपुर में सीओ सर्वेद्र ने महिलाओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी दी। आपातकाल में सरकार द्वारा जारी किए गए नंबरों पर फोन करने की सलाह दी। कोतवाल जसवीर सिंह ने उपस्थित बालिकाओं और महिलाओं को यूपी 100, विमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के बारे में विस्तृत जानकारी दी । इसकी उपयोगिता के बारे में जागरूक किया। ग्राम प्रधान शिवकुमार शर्मा ने आभार जताया।
आत्मरक्षा के लिए आत्मनिर्भर बनने की सलाह
वजीरगंज : बालिका सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत नगर के मुन्नालाल इंटर कालेज में हुई संगोष्ठी में थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बालिकाओं को आत्मरक्षा के लिए प्रेरित किया। कहा कि वह आत्म निर्भर बनने के लिए एनसीसी, जूडो कराटे, पावर एंजेल जैसे कोर्स कर सकती हैं। कहा कि अगर किसी के साथ कोई अप्रिय घटना होती है तो घटना को छुपाए नहीं, बल्कि अपने सबसे विश्वसनीय को जरूर बताएं। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना होने पर सहायता के लिए डायल 100 व वूमन पावर लाइन 1090 पर किसी भी वक्त शिकायत कर सकती हैं। यह सेवा 24 घंटे चालू रहती है। छात्राओं को जागरूकता संबंधी पंपलेट भी वितरित किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य पुष्पदेव भारद्वाज, निशीष सक्सेना, डॉ. राकेश, राजेन्द्र पाल सिंह, यदुनाथ सिंह, कीर्ति सोलंकी, राजवीर सिंह, शाहाब अहमद खां, मयंक वाष्र्णेय व प्रवीण गुप्ता आदि मौजूद रहे।