फेसबुक विवाद में आरोपित रामेश्वर का फूंका पुतला
फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी करने वाले रामेश्वर यादव के खिलाफ आक्रोश कम नहीं हो रहा है।
वजीरगंज : फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी करने वाले रामेश्वर यादव के खिलाफ आक्रोश कम नहीं हो रहा है। पूर्व विधायक आबिद रजा के स्थानीय समर्थकों ने शुक्रवार को रामेश्वर का पुतला दहन किया। फेसबुक पर धार्मिक मामले से संबंधित टिप्पणी करने वाले आरोपित रामेश्वर यादव की गिरफ्तारी को लेकर आबिद रजा आंदोलन कर रहे हैं। शुक्रवार को इस्लामियां स्कूल पर एकत्र हुए मुस्लिम समाज के दर्जनों लोगों ने बैठक की। मुस्लिम नेता सब्बन खां ने आरोपित रामेश्वर यादव की गिरफ्तारी की पुरजोर मांग की। बैठक के बाद गुस्साए लोगों ने आरोपित का पुतला दहन कर जमकर नारेबाजी भी की। मौलाना शमीम खां, तालिब हुसैन, सलीम सुल्तान, असलम खां, राहत खां, मंगल खां, सब्बन खां, भूरे खान, अनीस खान, अकील खान व भूरे मेंबर आदि मौजूद रहे।