वादों के सपनों में बनता रहा इंजीनियरिग कॉलेज
बदायूं में इंजीनियरिंग कॉलेज की लंबे समय से दरकार है लेकिन नेता चुनावी वादा कर भूल जाते हैं।
बदायूं : मतदान प्रतिशत को लेकर जिले की ज्यादा अच्छी स्थिति नहीं है। हर प्रकार से जागरूकता के बाद भी लोग मतदान से कतराते हैं। अन्य जिलों में रहने की वजह से लोग अपने जिले में वोट डालने जाने में कतराते हैं। साथ ही खर्चा होने की बात कहकर वापस घर नहीं आते। साथ ही शहर में जाने वाले लोग बूथ पर भीड़ होने के बारे में सोचकर मतदान नहीं करते। ऐसे लोगों को अपने अधिकारों के बारे में सोचना होगा। बदायूं की कम मतदान की सोच को बदलने के लिए इस बार हर किसी को अपने अधिकार का प्रयोग करना होगा। चुनाव के समय में झूठे वादे करने वालों को अपने दायित्वों का निर्वाहन करके राजनीति से दूर करने का समय आ गया है। मंगलवार को मुहल्ला नेकपुर में दैनिक जागरण की ओर से लगाई गई चौपाल में लोगों ने समस्याओं को लेकर चर्चा की।
चौपाल में जानकारी देते हुए सत्येंद्र यादव ने कहा कि चुनाव के समय नेता बहुत से बड़े वादे करते हैं। वर्षों पहले राजकीय पॉलीटेक्निक में इंजीनियरिग कॉलेज खुलवाने का आश्वासन दिया गया था। जिससे छात्र-छात्राओं को इंजीनियरिग के लिए बाहरी जिलों में न जाना पड़े। इसके लिए जमीन तो खरीदी गई लेकिन बाद की कार्रवाई ठंडे बस्ते में डाल दी गई। तब से लेकर आज तक किसी भी जनप्रतिनिधि ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। रक्षपाल सिंह व राघवेंद्र सिंह ने उनकी बात में हां मिलाई और कहा कि इस बार झूठे आश्वासन देने वालों की राजनीति खत्म करने की बारी है। इसके लिए हर किसी को मतदान करना जरूरी है। आकाश अग्निहोत्री, मुकेश पाठक, वीरम सिंह, मदन कश्यप, अनिल, हरेंद्र सिंह, अवनेश शर्मा, धर्मेंद्र कश्यप आदि उपस्थित रहे। बोली महिलाएं फोटो 09 बीडीएन 05
समय के अुनसार सभी को चलना चाहिए। आज समय आ गया है कि चुनाव के दौरान समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन देने वालों को सबक सिखाएं और वोट करें।
- डॉ. मुक्ता सक्सेना फोटो 09 बीडीएन 06
मतदान करना हर किसी बालिग का अधिकार है। उन्हों लोकतंत्र की मजबूती के लिए अपने मतों का प्रयोग जरूर करें और अन्य लोगों को बूथ पर सुबह जल्दी जाकर मतदान करने को कहें।
- डॉ. सरला चक्रवर्ती फोटो 09 बीडीएन 07
महिलाओं को चाहिए कि वह खुद तो मतदान करें और आसपास की महिलाओं को भी जिले की समस्याओं को दूर कराने के संबंध में उचित प्रत्याशी को ही वोट करने को प्रेरित करें।
- श्रद्धा यादव फोटो 09 बीडीएन 08
जिले की समस्याओं को दूर कराने के लिए प्रत्याशियों ने बार-बार आश्वासन दिए, लेकिन चुनाव के बाद भूल गए। अब अपने मत रूपी बाण का प्रयोग कर झूठे वादों को धूल चटाएं।
- अमिता आलोक छात्राओं से बात : फोटो 09 बीडीएन 09
लोकसभा चुनाव में ज्यादा से ज्यादा मतदान हो इसके लिए हर प्रकार से जागरूकता कार्यक्रम किए जा रहे हैं। तो अब हर किसी का फर्ज कि लोगों को मतदान करने को प्रेरित करें।
- प्रियंका फोटो 09 बीडीएन 10
चुनाव आयोग ने हर प्रकार से बूथों को सुरक्षित किया है। महिलाओं को चाहिए कि वह आसपास की महिलाओं के साथ जाकर वोट करें और समस्याओं का समाधान करने वालों को वोट करें।
- इल्मा फोटो 09 बीडीएन 11
महिलाओं का मतदान प्रतिशत कम रहता है। यह बात कहने वाले लोगों के लिए महिलाएं इस बार नजीर बनेंगी। हर महिला बूथ पर जाकर अपने अधिकार का प्रयोग करेंगी।
- मीना मौर्य फोटो 09 बीडीएन 12
मतदान वाले दिन सुबह घर के कामों करने की बजाय बूथ पर मतदान करने जाएं। साथ ही अन्य लोगों को भी ले जाएं। एक-एक वोट से बेहतर लोकतंत्र का निर्माण होगा।
- काजल