Move to Jagran APP

गंगा तट पर साफ सफाई के साथ किया विराट दीप यज्ञ

अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्ग दर्शन में निर्मल गंगा जन अभियान के तहत मेला ककोड़ा के गंगा तट पर साफ-सफाई की। वेद मंत्रोच्चारण के साथ शाम को विराट दीपयज्ञ किया गया। झिलमिलाते दीपकों की रोशनी आकर्षण का केंद्र रही।

By JagranEdited By: Published: Sat, 02 Nov 2019 12:38 AM (IST)Updated: Sat, 02 Nov 2019 12:38 AM (IST)
गंगा तट पर साफ सफाई के साथ किया विराट दीप यज्ञ
गंगा तट पर साफ सफाई के साथ किया विराट दीप यज्ञ

जागरण संवाददाता, बदायूं : अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्ग दर्शन में निर्मल गंगा जन अभियान के तहत मेला ककोड़ा के गंगा तट पर साफ-सफाई की। वेद मंत्रोच्चारण के साथ शाम को विराट दीपयज्ञ किया गया। झिलमिलाते दीपकों की रोशनी आकर्षण का केंद्र रही।

loksabha election banner

गायत्री परिवार के संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि मां गायत्री वेदमाता और मां गंगा लोकमाता हैं। भागीरथी की महिमा अपरंपार है। मां गंगा की कल-कल करती धाराओं और ज्ञान के सरोवर में स्नान करने से शरीर की मलिनता ही नहीं हटती। शरीर पवित्र भी हो जाता है। मां गंगा के दर्शन से कुविचारों पर अंकुश लगता है। मन निर्मल और भावनाएं सात्विक हो जाती हैं। देवी देवताओं और ऋषि मुनियों के तप और त्याग से भारत में बहने वाली जीवनदायिनी मां गंगा के आंचल को कूड़ा कचरा डालकर गंदा न करें। स्वच्छ बनाएं। नमन वंदन करें। गायत्री शक्तिपीठ के सचिन देव ने कहा कि मां गंगा के सानिध्य में तप करने से पाप नष्ट हो जाता है और जीवन उज्ज्वल बन जाता है। आंतरिक पापों और दोषों का समाधान होता है। मां गंगा की ममता पाने के लिए तटों को साफ रखकर उसके अस्तित्व को बचाएं। समेकित शिक्षा के सुरेश कुमार मिश्र ने कहा कि गंगा जी का नाम लेने से पापों का नाश होता है। इस मौके पर शिक्षिका प्रदन्या मिश्रा के नेतृत्व में गंगा तट पर सफाई अभियान चला। गायत्री परिजनों ने श्रद्धालुओं से घरों से लाई गई पूजा सामग्री, फूल, पॉलीथीन और अन्य सामग्री गंगा तट पर न ले जाने का आह्वान किया। मूर्तियों का भूविसर्जन करने और गंगा तटों को तीर्थ बनाने के लिए भी संकल्पित किया। इस मौके पर हेमंत शर्मा, दीप्ति शर्मा, भवेश शर्मा, पंकज कुमार, पवन, भूमि आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.