फसल के अवशेष न जलाएं, बनाएं खाद
किसानों को खेत में फसल के अवशेष न जलाने और खाद बनाने के लिए प्रेरित किया गया।
बदायूं : कृभको की ओर से गांव चंदनगर में मृदा परीक्षण अभियान चलाया गया। सत्यवीर सिंह ने किसानों को बताया कि भूमि में आवश्यक पोषक तत्व देने व संतुलित मात्रा में उर्वरक लगाने के बाद मृदा का परीक्षण कराना जरूरी है। किसानों को मृदा परीक्षण कराकर उसकी संस्तुति के अनुसार ही उर्वरकों का प्रयोग करना चाहिए। जिससे कम लागत में अधिक पैदावार ली जा सके। खेत में जैविक व कंपोस्ट के साथ-साथ जिक के प्रयोग पर बल दिया। अभियान की अध्यक्षता कर रहे उझानी के कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक यशपाल सिंह ने कहा कि फसल के अवशेष को खेत में न जलाने का आह्वान किया। उसका प्रयोग डिकंपोस्ट कर फसलों में उर्वरक के रुप में करने को कहा। समकालीन बीमारियां, कीट को रोकने का तरीका समझाया। त्यागी सिंह राजपूत ने आभार जताया।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप