Move to Jagran APP

ईको फ्रेंडली दीपावली मनाने को किया प्रेरित

मदर एथीना स्कूल में चल रहे विजिलेंस अवेयरनेस सप्ताह के अंतर्गत भ्रष्टाचार मिटाओ-नया भारत बनाओ।

By JagranEdited By: Published: Tue, 06 Nov 2018 12:03 AM (IST)Updated: Tue, 06 Nov 2018 12:03 AM (IST)
ईको फ्रेंडली दीपावली मनाने को किया प्रेरित
ईको फ्रेंडली दीपावली मनाने को किया प्रेरित

बदायूं : मदर एथीना स्कूल में चल रहे विजिलेंस अवेयरनेस सप्ताह के अंतर्गत भ्रष्टाचार मिटाओ-नया भारत बनाओ थीम के तहत सभा में बच्चों ने भ्रष्टाचार के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। समाज से इसे जड़ से खत्म करने का संकल्प लिया। साथ ही विशाल गुप्ता ने प्रार्थना सभा में उपस्थित विद्यार्थियों एवं समस्त स्टाफ को भ्रष्टाचार के प्रति जागरूक होने एवं उसमें किसी भी परिस्थिति में भागीदार न बनने की बात कही गई। इसके साथ ही साथ दूसरों को भी उसके प्रति सचेत रहने और जागरूक करने की शपथ दिलाई। शिक्षिका ज्योति ने पर्यावरण की सुरक्षा के लिए बच्चों को ईको-फ्रेंडली दीपावली मनाने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय की निदेशिका चयनिका ने बताया कि भ्रष्टाचार एक गंभीर समस्या है तथा इसके निवारण में ई-प्रशासन और प्रक्रियाओं में सुव्यवस्थित परिवर्तन, न्यूनतम विवेक, कम सार्वजनिक इंटरफेस और प्रौद्योगिकी आधारित खरीद से भ्रष्टाचार को कम करने में बहुत सहायता मिलेगी। प्रधानाचार्य पवित्रा यादव ने बताया कि भ्रष्टाचार व प्रदूषण से लड़ने के लिए अपनी कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने के लिए प्रभावी और निवारक उपायों की पहचान करें और इनका कार्यावयन करें।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.