डिप्टी सीएम ने नत्थू लाल के परिजनों को सौंपा 10.30 लाख का चेक
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बैरमई बुजुर्ग गांव निवासी भाजपा कार्यकर्ता नत्थूलाल की पत्नी को चेक सौंपा।
बिल्सी (बदायूं) : उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने क्षेत्र के बैरमई बुजुर्ग गांव निवासी भाजपा के दिवंगत कार्यकर्ता नत्थूलाल के परिजनों को 10.30 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा। 17 नवंबर को भाजपा की कमल संदेश बाइक रैली में शामिल होने आने के दौरान कार्यकर्ता नत्थूलाल शाक्य की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से पांच लाख, किसान दुर्घटना बीमा के पांच लाख एवं राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के 30 हजार रुपये की मदद की गई है। उप मुख्यमंत्री मौर्य ने विधायक निधि से नत्थूलाल के नाम पर गेट बनवाने और परिवार के दो सदस्यों को संविदा पर नौकरी दिलवाने के भी निर्देश दिए। विधवा पेंशन के स्वीकृति पत्र भी सौंपे।
डिप्टी सीएम का बदायूं आने का अचानक कार्यक्रम बना। वह गुरुवार को भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष बीएल वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, बिल्सी विधायक आरके शर्मा, शेखूपुर विधायक धर्मेद्र शाक्य व डीएम दिनेश कुमार ¨सह, एडीएम वित्त महेंद्र ¨सह के साथ बैरमई बुजुर्ग गांव पहुंचे। उप मुख्यमंत्री ने शोक संवेदना व्यक्त की और कहा कि नत्थू लाल शाक्य की पत्नी को शासन की चलाई जा रही अन्य योजनाओं का लाभ भी दिलाया जाएगा। परिवार की हर संभव मदद की जाएगी। नत्थू लाल की पत्नी ने उप मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है कि उसके पुत्रों मुनीश एवं अवनीश को सरकारी नौकरी देने के साथ बैंक का एक लाख पचास हजार का केसीसी माफ कराया जाए। डिप्टी सीएम ने डीएम को परिवार के दो सदस्यों को संविदा पर नौकरी दिलवाने के निर्देश दिए। इस दौरान एसएसपी अशोक कुमार, एसडीएम लाल बहादुर, डॉ. क्षेत्रीय महामंत्री ब्रज क्षेत्र दुर्विजय ¨सह शाक्य, कृष्ण पाल ¨सह, मंडल अध्यक्ष सर्वेश शाक्य, प्रेमस्वरूप पाठक, शैलेंद्र शर्मा, विवेक राठी, पीयूष शाक्य, रामसरन शर्मा, रामबहादुर शाक्य, महेश शर्मा, गगन राठी, हर्ष सोमानी, बदायूं की चेयरमैन दीपमाला गोयल, जितेंद्र यादव, हरप्रसाद ¨सह पटेल, मनोज मसीह, अंकित मौर्य आशीष शाक्य, सीमा राठौर, रानी ¨सह पुंडीर, रेनू ¨सह, सुधीर सोमानी मौजूद रहे।